India vs Australia 3rd T20 2018: भारत ने रोमांचक मैच में दर्ज की जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

कप्तान विराट कोहली (नाबाद 61) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को खेले गए टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया.....

भारतीय खिलाड़ी (Photo Credits IANS)

सिडनी: कप्तान विराट कोहली (नाबाद 61) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को खेले गए टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया. आस्ट्रेलिया ने पहले मैच में जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त बनाई थी और दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. तीसरे मैच में भारत ने जीत हासिल कर सीरीज को 1-1 से बराकर लिया. इस जीत के साथ भारत की लगातार टी-20 सीरीज की जीत बरकरार है.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर भारत को 165 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके कोहली की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.

यह भी पढ़ें:  India vs Australia 3rd T20 2018: ऐसे ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर ने मेडेन ओवर के साथ उड़ाई रोहित शर्मा की गिल्ली, देखें Video

कोहली ने 65वें टी-20 मैच में करियर का 19वां अर्धशतक लगाया है. उन्होंने नाबाद रहकर 41 गेदों का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्के लगाए. इसके अलावा, शिखर धवन (41) ने भी अहम योगदान दिया.

 

 

Share Now

संबंधित खबरें

Tilak Varma Gets Angry At Arshdeep Singh: आखिर अर्शदीप सिंह पर क्यों भड़क गए तिलक वर्मा? ड्रेसिंग रूम से जुड़ा हैं मामला; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Suryakumar Yadav New Milestone: आगामी टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, इस मामले में विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की छोड़ सकते हैं पीछे

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\