India Women vs Sri Lanka Women Final Match, Asian Games 2023 Live Streaming: भारत बनाम श्रीलंका के बीच होगा फाइनल, जानें कब और कैसे देख पाएंगे लाइव
भारतीय महिला टीम सोमवार को एशियाई खेलों 2023 में क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में श्रीलंका से भिड़ने के लिए तैयार है. बता दें की भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को बांग्लादेश पर 8 विकेट से शानदार जीत के साथ एशियन गेम्स 2023 के फाइनल में प्रवेश किया.
India Women vs Sri Lanka Women Final Match, Asian Games 2023 Live Streaming: भारतीय महिला टीम सोमवार को एशियाई खेलों 2023 में क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में श्रीलंका से भिड़ने के लिए तैयार है. बता दें की भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को बांग्लादेश पर 8 विकेट से शानदार जीत के साथ एशियन गेम्स 2023 के फाइनल में प्रवेश किया. इस मैच जेमिमा रोड्रिग्स नाबाद 20 रन बनाए और भारत को आसानी से फाइनल में पहुंचाया. यह भी पढ़ें: 1st GOLD MEDAL For India at Asian Games 2023: 10 मीटर एयर राइफल टीम ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड मैडल, रुद्राक्ष, ऐश्वर्या और दिव्यांश की तिकड़ी ने अर्जित किए 1893.7 अंक
वहीं दाएं हाथ की तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर ने गेंद से मोर्चा संभाला और उनकी वीरता ने बांग्लादेश को 51 के स्कोर पर रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वस्त्राकर ने चार विकेट लेकर भारत के गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई की और बांग्लादेश की बल्लेबाजी व्यवस्था को कमजोर कर दिया. गौरतलब है कि भारत की नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर आईसीसी से मिले दो मैचों के निलंबन के बाद फाइनल के लिए उपलब्ध रहेंगी. ऐसे में आइए जानतें हैं इस मैच से जुडी कुछ बड़ी जानकारियां. कब और कैसे आप इस मैच को देख पाएंगे लाइव.
एशियाई खेल 2023 में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला क्रिकेट का फाइनल मैच कब होगा?
एशियन गेम्स 2023 में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला क्रिकेट का फाइनल मैच सोमवार (25 सितंबर) को होगा.
एशियाई खेल 2023 में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला क्रिकेट का फाइनल मैच कहाँ होगा?
एशियन गेम्स 2023 में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला क्रिकेट का फाइनल मैच पिंगफेंग कैंपस क्रिकेट फील्ड, हांग्जो में होगा.
एशियाई खेल 2023 में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला क्रिकेट फाइनल मैच किस समय शुरू होगा?
एशियन गेम्स 2023 में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला क्रिकेट का फाइनल मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। टॉस सुबह 11 बजे होगा.
एशियाई खेल 2023 में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला क्रिकेट फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
एशियन गेम्स 2023 में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला क्रिकेट फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
एशियाई खेल 2023 में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला क्रिकेट फाइनल मैच का सीधा प्रसारण कहाँ देखें?
एशियन गेम्स 2023 में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला क्रिकेट फाइनल मैच का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2023 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

