India Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Visakhapatnam Pitch Report: विशाखापत्तनम में टीम इंडिया के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या श्रीलंका के गेंदबाज करेंगे सीरीज पर कब्जा, मैच से पहले जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

श्रीलंका महिला टीम इस समय पुनर्निर्माण के दौर से गुजर रही है. टीम में कई युवा और अपेक्षाकृत अनुभवहीन खिलाड़ी शामिल हैं, जो भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे हैं. बल्लेबाज़ी की जिम्मेदारी अनुभवी खिलाड़ियों निलाक्षिका सिल्वा, चमारी अथापथ्थु और हर्षिता समराविक्रमा के कंधों पर होगी.

भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women's National Cricket Team vs Sri Lanka Women's National Cricket Team, 1st T20I Match Visakhapatnam Pitch Report: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज़ (T20I Series) का पहला मुकाबला आज यानी 21 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr. Y.S. Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. वनडे वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय महिला टीम इस सीरीज़ के जरिए साल का शानदार अंत करना चाहेगी, जबकि श्रीलंका की टीम नए संयोजन के साथ खुद को स्थापित करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में भारत की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चमारी अथापत्थु (Chamari Athapaththu) कर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs England, 3rd Test Day 5 Scorecard: तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 82 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाया 3-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें AUS बनाम ENG के मैच का स्कोरकार्ड

टीम इंडिया ने अपनी पिछली टी20 इंटरनेशनल सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ जीती है श्रीलंका महिला टीम की न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली टी20 इंटरनेशनल सीरीज बराबरी पर समाप्त हुई थी. दोनों टीम श्रृंखला में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी. टीम इंडिया की वर्ल्ड कप के बाद यह पहली सीरीज है. श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा रहा है और घरेलू परिस्थितियों भी पक्ष में है. दूसरी तरफ श्रीलंका अपने कप्तान चमारी अथापट्टू और कविशा दिलहारी पर ज्यादा निर्भर करती है.

भारतीय महिला टीम का टी20 प्रारूप में हालिया रिकॉर्ड बेहद मजबूत रहा है. 2024 के बाद से भारत ने इस फॉर्मेट में 28 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 18 मैच जीते हैं और सिर्फ एक में हार का सामना किया है. वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम का आत्मविश्वास चरम पर है. बल्लेबाज़ी में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा एक बार फिर टीम की सबसे बड़ी ताकत रहेंगी, जो पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत देने में सक्षम हैं. वहीं गेंदबाज़ी विभाग में रेणुका सिंह ठाकुर से नई गेंद के साथ विकेट निकालने की उम्मीद होगी, जबकि श्रे चरणी मिडिल ओवर्स में अहम भूमिका निभा सकती हैं.

दूसरी ओर, श्रीलंका महिला टीम इस समय पुनर्निर्माण के दौर से गुजर रही है. टीम में कई युवा और अपेक्षाकृत अनुभवहीन खिलाड़ी शामिल हैं, जो भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे हैं. बल्लेबाज़ी की जिम्मेदारी अनुभवी खिलाड़ियों निलाक्षिका सिल्वा, चमारी अथापथ्थु और हर्षिता समराविक्रमा के कंधों पर होगी. गेंदबाज़ी में शशिनी गिम्हानी पर खास नजरें रहेंगी, जो एंबिडेक्स्ट्रस स्पिन गेंदबाज़ी की क्षमता के साथ भारत के बल्लेबाज़ों के लिए चुनौती बन सकती हैं.

टीम इंडिया बनाम श्रीलंका टी20 हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (IND W vs SL W Head To Head)

भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक कुल 26 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में भारतीय महिला टीम का पलड़ा साफ तौर पर भारी रहा है, जिसने 20 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं श्रीलंका महिला टीम को सिर्फ 5 मैचों में सफलता मिली है, जबकि एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ. यह हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भारत की मजबूती और इस प्रारूप में उसकी निरंतरता को दर्शाता है, जिससे आगामी मुकाबलों में भी भारतीय टीम को बढ़त मिलती नजर आती है.

वाईजैक की पिच रिपोर्ट (Visakhapatnam Pitch Report)

टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज़ का पहला मुकाबला आज यानी 21 दिसंबर को विशाखापत्तनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. विशाखापट्टनम के मैदान पर बल्लेबाजों का बोलबाला देखा गया है. यहां का पिच पूरी तरह से फ्लैट होने की वजह से गेंदबाजों को उतनी ज्यादा मदद नहीं मिलती है. इस पिच पर गेंद बल्ले पर आसानी से आती है और बड़े स्कोर बनने की संभावना होती है. शुरुआत में तेज़ गेंदबाजों को अधिक मदद मिल सकती है. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेने वाली टीम के लिए ओस एक चुनौती हो सकती है. इस पिच पर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखें गए हैं. ऐसे में एक बार फिर से यहां इस मैच में बड़े स्कोर की टक्कर देखने को मिल सकती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND W vs SL W 1st T20I Playing XI Prediction )

टीम इंडिया: शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़.

श्रीलंका: चमारी अथापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा (विकेटकीपर), विशमी गुणरत्ने, निलक्षिका सिल्वा, कविशा दिलहारी, हसिनी परेरा, इमेशा दुलानी, इनोका राणावीरा, रश्मिका सेवंदी, माल्की मदारा, शशिनी गिम्हानी.

नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 58 रनों से रौंदा, खिलान पटेल और आयुष म्हात्रे ने चटकाए 3-3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने रखा 253 रनों का टारगेट, वेदांत त्रिवेदी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Live Score Update: बुलावायो में टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Live Toss And Scorecard: बुलावायो में पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\