India Women vs South Africa Women, ICC Women's World Cup 2025 10th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 252 रनों का लक्ष्य, ऋचा घोष ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 55 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

ऋचा घोष (Photo Credit: X Formerly Twitter/BCCI Women)

India Women National Cricket Team vs South Africa Women National Cricket Team, ICC Womens World Cup 2025 10th Match Scorecard Update: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का दसवां मुकाबला आज यानी 9 अक्टूबर को भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह तीसरा मुकाबला हैं. टीम इंडिया अपने दोनों मुकाबले जीतकर आ रहीं हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम अपनी दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहे हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की कमान लौरा वोल्वार्ड्ट (Laura Wolvaardt) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Ravindra Jadeja New Milestone: दिल्ली टेस्ट में इतिहास रचने के बेहद करीब रवींद्र जडेजा, क्रिकेट वर्ल्ड में महज इतने ही खिलाड़ी कर सके हैं ऐसा अनोखा कारनामा

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कुल 33 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 20 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम को महज 12 मैचों में जीत नसीब हुई है. इसी तरह एक मुकाबला अनिर्णित रहा है. दोनों के बीच खेले गए पिछले पांच वनडे मैचों में सभी में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है. ऐसे में इस मुकाबले में भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है.

टीम इंडिया को प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. स्मृति मंधाना पहले दो मुकाबलों में बड़ी पारी खेलने में असफल रही है. गेंदबाजी में क्रांति गौड़ से फिर से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. दीप्ति शर्मा को भी ऑलराउंड प्रदर्शन करना होगा. दक्षिण अफ्रीका की टीम को अपनी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट और उनकी सलामी साझेदार तजमिन ब्रिट्स से उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद होगी. इसी तरह सुने लुस भी फिर से बड़ी पारी खेलना चाहेंगी. नॉनकुलुलेको म्लाबा से भी टीम को बेहतर गेंदबाजी की उम्मीद रहेगी.

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India Women National Cricket Team vs South Africa Women National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 55 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पूरी टीम 49.5 ओवरों में 251 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से ऋचा घोष ने सबसे ज्यादा 94 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ऋचा घोष ने 77 गेंदों पर 11 चौके और चार छक्के लगाए. ऋचा घोष के अलावा प्रतिका रावल ने 37 रन बनाए.

दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका की टीम को नॉनकुलुलेको म्लाबा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्लो ट्रायॉन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. क्लो ट्रायॉन के अलावा नॉनकुलुलेको म्लाबा, मारिज़ैन कप्प और नादिन डी क्लर्क ने दो-दो विकेट चटकाए. दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 252 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 251/10, 49.5 ओवर (प्रतिका रावल 37 रन, स्मृति मंधाना 23 रन, हरलीन देयोल 13 रन, हरमनप्रीत कौर 9 रन, जेमिमा रोड्रिग्स 0 रन, दीप्ति शर्मा 4 रन, ऋचा घोष 94 रन, अमनजोत कौर 13 रन, स्नेह राणा 33 रन, क्रांति गौड़ नाबाद 0 रन और श्री चरणी 0 रन.)

दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी: (नॉनकुलुलेको म्लाबा 2 विकेट, तुमी सेखुखुने 1 विकेट, क्लो ट्रायॉन 3 विकेट, मारिज़ैन कप्प 2 विकेट और नादिन डी क्लर्क 2 विकेट).

नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium Pitch Report Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium Weather Update harmanpreet kaur ind vs sa w ind vs sa women world cup 2025 ind vs sa world cup IND W vs SA W Live Score IND W vs SA W Live Score Update IND W vs sa W Weather Update IND W बनाम sa W मौसम अपडेट IND W बनाम sa W लाइव स्कोर IND W बनाम sa W लाइव स्कोर अपडेट IND-W vs SA-W IND-W बनाम SA-W India (W) vs South Africa (W) India and south africa clash in Women’s World Cup india south africa women match India Women vs South Africa Women India Women vs south africa Women Live Streaming In India India Women vs south africa Women Live Toss Update India Women vs south africa Women Pitch Report India Women vs south africa Women Satta Bazar India Women vs south africaWomen Scorecard india women’s national cricket team vs south africa women’s national cricket team players Laura Wolvaardt Visakhapatnam Pitch Report Visakhapatnam Weather Today Visakhapatnam Weather Update डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम भारत महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला लौरा वोल्वार्ड्ट विशाखापत्तनम पिच रिपोर्ट विशाखापत्तनम मौसम अपडेट हरमनप्रीत कौर

संबंधित खबरें

India Women vs Australia Women Live Streaming 1st ODI 2026: ऐतिहासिक टी-20 जीत के बाद वनडे में भिड़ंत; एलीसा हीली की विदाई सीरीज शुरू

India vs New Zealand 4th T20I Match Scorecard: विशाखापत्तनम में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 50 रनों से रौंदा, शिवम दुबे के आतिशी पारी पर फिरा पानी; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 4th T20I Match Live Score Update: गुवाहाटी में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: विशाखापत्तनम में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\