India Women vs Pakistan Women, T20 World Cup 2026 6th Match Live Streaming In India: आज महिला टी-20 विश्व कप में आमने-सामने होंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा से हाई-वोल्टेज रहा है. महिला क्रिकेट में भी दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिद्वंद्विता देखने को मिलती है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस मुकाबले में मजबूत दावेदार मानी जा रही है. वहीं फातिमा सना की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम भारतीय टीम को कड़ी चुनौती देने का प्रयास करेगी.

भारत बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women's National Cricket Team vs Pakistan Women's National Cricket Team, ICC Women's T20 World Cup 2026 6th Match Live Streaming And Telecast Details: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 का छठां मुकाबला आज यानी 14 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन स्टेडियम (Edgbaston Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. महिला टी-20 विश्व कप के इस अहम मुकाबले में भारतीय टीम जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी. वहीं पाकिस्तान की टीम भी टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में उलटफेर कर शानदार आगाज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. जबकि, पाकिस्तान की अगुवाई फातिमा सना (Fatima Sana) कर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा से हाई-वोल्टेज रहा है. महिला क्रिकेट में भी दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिद्वंद्विता देखने को मिलती है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस मुकाबले में मजबूत दावेदार मानी जा रही है. वहीं फातिमा सना की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम भारतीय टीम को कड़ी चुनौती देने का प्रयास करेगी.

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 16 महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. जबकि पाकिस्तान की टीम को सिर्फ 3 मैचों में सफलता मिली है. महिला टी-20 विश्व कप में दोनों टीमें 8 बार आमने-सामने आई हैं. इनमें भारत ने 6 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि पाकिस्तान ने 2 मैच जीते हैं. ऐसे में आंकड़े भारतीय टीम के पक्ष में नजर आते हैं. आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

भारत महिला बनाम पाकिस्तान महिला हेड टू हेड (IND-W vs PAK-W Head To Head)

महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 16 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. जबकि पाकिस्तान की टीम को 3 मैचों में सफलता मिली है.

भारत की टीम को स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिगेज से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल और रेणुका सिंह गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगी. दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम की उम्मीदें कप्तान फातिमा सना, मुनीबा अली और आलिया रियाज पर टिकी होंगी. गेंदबाजी में नशरा संधू और सादिया इकबाल अहम भूमिका निभा सकती हैं.

भारत महिला बनाम पाकिस्तान महिला के बीच मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (IND-W vs PAK-W Match Date And Venue)

भारत महिला और पाकिस्तान महिला के बीच आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 का छठां मुकाबला आज यानी 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा.

भारत में भारत महिला बनाम पाकिस्तान महिला मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (IND-W vs PAK-W Match Live TV Channel Telecast In India)

भारत महिला और पाकिस्तान महिला के बीच महिला टी-20 विश्व कप 2026 का छठां मुकाबला एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा.

भारत में भारत महिला बनाम पाकिस्तान महिला मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch IND-W vs PAK-W Match Live Streaming In India)

भारत महिला और पाकिस्तान महिला के बीच महिला टी-20 विश्व कप 2026 का छठां मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. भारत में इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND-W vs PAK-W Match Playing Prediction)

भारत: स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिगेज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फूलमाली, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल और रेणुका सिंह.

पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, साइरा जबीन, फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, रमीन शमीम, नशरा संधू, सादिया इकबाल, टूबा हसन और तास्मिया रुबाब.

नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

 

 

 

Share Now