India Women vs Pakistan Women Stats In Women's Asia Cup 2026: एशिया कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, आंकड़े बताते हैं पूरी कहानी

महिला एशिया कप 2026 में क्रिकेट फैंस की नजरें एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले पर टिकी होंगी. दोनों टीमें 5 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले अगर दोनों टीमों के महिला एशिया कप हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो टीम इंडिया का पलड़ा पूरी तरह भारी दिखाई देता है.

भारत बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian Women National Cricket Team vs Pakistan Women National Cricket Team Head To Head In Women's Asia Cup: महिला एशिया कप 2026 का आगाज शुक्रवार यानी 28 अगस्त से होने वाला हैं. इस टूर्नामेंट का महामुकाबला शनिवार यानी 5 सितंबर को भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. महिला एशिया कप का दसवां संस्करण UAE में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट T20I फ़ॉर्मेट में होगा. श्रीलंका मौजूदा चैंपियन है, जिसने 2024 में अपने घरेलू मैदान पर पिछला टूर्नामेंट जीता था. टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है; ग्रुप A में भारत और पाकिस्तान के साथ हांगकांग और थाईलैंड शामिल हैं. ग्रुप B में श्रीलंका, बांग्लादेश और इंडोनेशिया के साथ टूर्नामेंट के मेज़बान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) शामिल हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहीं हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान फ़ातिमा सना (Fatima Sana) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Women's Asia Cup 2026 Full Schedule And Live Streaming Details: 28 अगस्त से शुरू होगा महिला एशिया कप, जानें पूरा शेड्यूल, भारत के मैच, लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी पर कहां देखें

महिला एशिया कप 2026 में क्रिकेट फैंस की नजरें एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले पर टिकी होंगी. दोनों टीमें 5 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले अगर दोनों टीमों के महिला एशिया कप हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो टीम इंडिया का पलड़ा पूरी तरह भारी दिखाई देता है.

महिला एशिया कप में भारत का पलड़ा भारी

महिला एशिया कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से भारत ने 5 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 1 जीत नसीब हुई है.

महिला एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड

कुल मैच - 6

भारत की जीत - 5

पाकिस्तान की जीत - 1

पाकिस्तान को कब मिली थी इकलौती जीत?

महिला एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अपनी इकलौती जीत 2022 के टी20 संस्करण में दर्ज की थी. बांग्लादेश के सिलहट में खेले गए उस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 13 रन से हराया था. हालांकि, इसके बाद टीम इंडिया ने शानदार वापसी की और अगले मुकाबलों में पाकिस्तान पर अपना दबदबा कायम रखा. 2024 महिला एशिया कप में भी भारत ने पाकिस्तान को हराकर अपनी श्रेष्ठता साबित की.

फाइनल में भी भारत ने दिखाई ताकत

भारत ने सिर्फ लीग मुकाबलों में ही नहीं, बल्कि 2012 और 2016 के महिला एशिया कप फाइनल में भी पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था. दोनों बार पाकिस्तान उपविजेता रहा, जबकि टीम इंडिया ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

2026 में फिर होगी रोमांचक टक्कर

महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें 5 सितंबर को ग्रुप स्टेज में आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा.टीम इंडिया जहां अपने शानदार रिकॉर्ड को और मजबूत करना चाहेगी, वहीं पाकिस्तान की नजरें इतिहास दोहराते हुए दूसरी जीत दर्ज करने पर होंगी.

नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस दूसरे टेस्ट मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड और सभी अपडेट्स आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now