India Women vs New Zealand Women, 6th Match Scorecard: वार्मअप मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को दिया 233 रनों का लक्ष्य, सोफी डिवाइन ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड महिला की कप्तान सोफी डिवाइन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. बारिश की वजह से यह मुकाबला 42-42 ओवरों का ही खेला जा रहा हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 38 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गई.

सोफी डिवाइन (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women's National Cricket Team vs New Zealand Women's National Cricket Team Match Scorecard: न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच ICC महिला विश्व कप 2025 वार्म-अप 27 सितंबर (शनिवार) को बेंगलुरु (Bengaluru) के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड (BCCI Centre of Excellence Ground) में खेला जा रहा हैं. जिसमें न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है. वही, हरमनप्रीत कौर की नेतृत्व वाली टीम इंडिया को पहले गेंदबाजी का न्योता दिया हैं. इस मुकाबले का उद्देश्य टीम इंडिया की वर्ल्ड कप तैयारियों को परखना है और युवा खिलाड़ी मौके का फायदा उठाते हुए अपनी प्रतिभा दिखाना चाहेंगी. यह भी पढ़ें: West Indies vs Nepal, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: हाईवोल्टेज मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान अकील होसेन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

भारत में ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्टस नेटवर्क के पास हैं. क्रिकेट प्रशंसक IND-W बनाम NZ-W ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 वॉर्म-अप मैच का लाइव प्रसारण Star Sports चैनल्स पर देख सकते हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर क्रिकेट फैंस JioHotstar ऐप और वेबसाइट के जरिए ICC महिला विश्व कप वॉर्म-अप मुकाबलों का लाइव स्ट्रीमिंग आनंद ले सकते हैं.

न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India Womens National Cricket Team vs New Zealand Womens National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड महिला की कप्तान सोफी डिवाइन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. बारिश की वजह से यह मुकाबला 42-42 ओवरों का ही खेला जा रहा हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 38 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गई. इसके बाद अमेलिया केर और सोफी डिवाइन ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 129 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 42 ओवरों में आठ विकेट खोकर 232 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान सोफी डिवाइन ने सबसे ज्यादा 54 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान सोफी डिवाइन ने 54 गेंदों पर नौ चौके लगाए. सोफी डिवाइन के अलावा मैडी ग्रीन ने नाबाद 44 रन बनाए.

दूसरी तरफ, टीम इंडिया को क्रांति गौड़ ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से श्रीचरणी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. श्रीचरणी के अलावा क्रांति गौड़ और अरुंधति रेड्डी ने दो-दो विकेट चटकाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 42 ओवर में 233 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी: 232/8, 42 ओवर (सुजी बेट्स 19 रन, जॉर्जिया प्लिमर 3 रन, अमेलिया केर 40 रन, सोफी डिवाइन 54 रन, ब्रुक हॉलिडे 11 रन, मैडी ग्रीन नाबाद 49 रन, इसाबेला गेज 21 रन, जेस केर 12 रन, फ्लोरा डेवोनशायर 1 रन.)

टीम इंडिया की गेंदबाजी: (क्रांति गौड़ 2 विकेट, अरुंधति रेड्डी 2 विकेट, श्रीचरणी 3 विकेट और प्रतीका रावल 1 विकेट).

नोट: न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Amanjot Kaur Amelia Kerr Arundhati Reddy Bella James Bree Illing Brooke Halliday Deepti Sharma Eden Carson Flora Devonshire Harleen Deol harmanpreet kaur IND vs NZ ind vs nz women IND W vs NZ W India Women vs New Zealand Women India women's national cricket team Isabella Gaze Jemimah Rodrigues Jess Kerr Kranti Gaud Lea Tahuhu Maddy Green New Zealand Women vs India Women Polly Inglis pratika rawal Radha Yadav Renuka Singh Thakur Richa Ghosh Rosemary Mair Shree Charani Smriti Mandhana Sneh Rana Sophie Devine Uma Chetry अमनजोत कौर अमेलिया केर अरुंधति रेड्डी इसाबेला गेज़ ईडन कार्सन उमा छेत्री ऋचा घोष क्रांति गौड़ जेमिमा रोड्रिग्स जेस केर दीप्ति शर्मा न्यूजीलैंड महिला बनाम भारतीय महिला हेड टू हेड रिकार्ड्स न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पोली इंगलिस प्रतिका रावल फ्लोरा डेवोनशायर बेला जेम्स ब्री इलिंग ब्रुक हॉलिडे भारत बनाम न्यूजीलैंड भारत बनाम न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम भारत महिला बनाम न्यूजीलैंड महिला लाइव स्ट्रीमिंग भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मैडी ग्रीन राधा यादव रेणुका सिंह ठाकुर रोज़मेरी मैयर ली ताहुहू श्री चरणी सोफी डिवाइन स्नेह राणा स्मृति मंधाना हरमनप्रीत कौर हरलीन देयोल

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\