IND-W vs NZ-W 2024 ICC Women’s T20 World Cup Pitch Report: दुबई में गेंदबाज मचाएंगे कोहराम या बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश, यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया इस बार टी20 वर्ल्ड कप को जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है. टीम इंडिया ने अभी तक वर्ल्ड कप का टाइटल नहीं जीता है. हालांकि टीम फाइनल तक पहुंची है. टीम इंडिया अपने पहले मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत करना चाहेगी. इस बार भी चुनौती आसान नहीं होगी.

भारत महिला बनाम न्यूजीलैंड महिला (Photo Credits: Twitter)

India Women National Cricket Team vs New Zealand Women National Cricket Team, ICC Womens T20 World Cup 2024 4th Match: 2024 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप (2024 ICC Women’s T20 World Cup) का आगाज हो गया हैं. टी20 वर्ल्ड कप का चौथा मुकाबला आज भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. भारत की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के हाथों में हैं. जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी सोफी डिवाइन (Sophie Devine) कर रहीं हैं. 2024 ICC Women’s T20 World Cup Points Table Update: बांग्लादेश और पाकिस्तान ने जीत के साथ किया आगाज, यहां देखें पॉइंट्स टेबल का हाल

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया इस बार टी20 वर्ल्ड कप को जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है. टीम इंडिया ने अभी तक वर्ल्ड कप का टाइटल नहीं जीता है. हालांकि टीम फाइनल तक पहुंची है. टीम इंडिया अपने पहले मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत करना चाहेगी. इस बार भी चुनौती आसान नहीं होगी.

टीम इंडिया ने जीते दोनों वॉर्मअप मैच

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले भारतीय महिला टीम ने दो वॉर्मअप मुकाबले खेले. इस दौरान दोनों ही मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत मिली है. टीम इंडिया ने अपने पहले वॉर्मअप मैच में वेस्टइंडीज को रौंदा. इसके बाद टीम इंडिया ने अगले वॉर्मअप मैच में साउथ अफ्रीका को 28 रनों से हराया.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच अब कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने महज चार मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने नौ मुकाबले अपने नाम किए हैं. टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम का पलड़ा भारी रहा है. साल 2022 में हुए आखिरी मैच में भी न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 18 रन से हराया था.

पिच रिपोर्ट

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों के लिए मददगार साबित होती है. इस पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए शुरुआती ओवरों में हल्की स्विंग देखने को मिल सकती है. जबकि, बल्लेबाजों को भी शुरुआत में सतर्क रहने की जरूरत होगी, लेकिन एक बार सेट हो जाने के बाद पिच पर बड़े शॉट्स खेलना आसान हो सकता है. टीमों को पहली पारी में कम से कम 150 से ज्यादा रन बोर्ड पर लगाना होगा. दूसरी पारी में ओस का असर गेंदबाजों पर पड़ सकता है, जिससे बल्लेबाजी और आसान हो सकती है. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है.

मौसम का हाल

बता दें कि दुबई में मैच के दौरान मौसम साफ और गर्म रहने की उम्मीद हैं. तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. बारिश की कोई संभावना नहीं है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

टीम इंडिया: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (कप्तान), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, रेणुका सिंह ठाकुर.

न्यूजीलैंड: सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रूके हालीडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गैज (विकेटकीपर), हनाह रोव, जेस केर, लेघ कास्पेरेक, ली ताहुहू.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

\