India Women Beat West Indies Women, 1st T20I Match Scorecard: पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 49 रनों से हराया, तितास साधु ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें IND W बनाम WI W मैच का स्कोरकार्ड
भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 15 दिसंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला गया.
India Women's National Cricket Team vs West Indies Women's Cricket Team, 1st T20I Match Scorecard Update: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 15 दिसंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 49 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की अगुवाई हेले मैथ्यूज (Hayley Matthews) कर रही हैं. IND W vs WI W, 1st T20I Match Scorecard: पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को दिया 196 रनों का विशाल लक्ष्य, जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड
यहां देखें IND W बनाम WI W मैच का स्कोरकार्ड:
India women beat West Indies women by 49 runs!#INDWvWIW | #INDvWI | #India | #WestIndies https://t.co/kGwsES7Puj
— LatestLY (@latestly) December 15, 2024
इस बीच पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वेस्टइंडीज की कप्तान हेले मैथ्यूज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने महज 39 गेंदों पर 50 रन बोर्ड पर लगा दिए.
टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट खोकर 195 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से जेमिमा रोड्रिग्स ने सबसे ज्यादा 73 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस आतिशी पारी के दौरान जेमिमा रोड्रिग्स ने 35 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्के लगाए. जेमिमा रोड्रिग्स के अलावा स्मृति मंधाना ने 54 रन बनाए.
दूसरी तरफ, वेस्टइंडीज की टीम को करिश्मा रामहरैक ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. वेस्टइंडीज की तरफ से करिश्मा रामहरैक ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. करिश्मा रामहरैक के अलावा डींड्रा डॉटिन ने एक विकेट लिए. वेस्टइंडीज की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 196 रन बनाने थे.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज दो रन के स्कोर पर टीम को पहला तगड़ा झटका लगा. वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर महज 146 रन ही बना सकीं. वेस्टइंडीज की तरफ से डिआंड्रा डॉटिन ने सबसे ज्यादा 52 रनों की पारी खेली. डिआंड्रा डॉटिन के अलावा कियाना जोसेफ ने 49 रन बनाए.
टीम इंडिया को तितास साधु ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से तितास साधु ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. तितास साधु के अलावा दीप्ति शर्मा और राधा यादव ने दो-दो विकेट लिए. सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार यानी 17 दिसंबर को नवी मुंबई के डॉ डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में शाम सात बजे से खेला जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2024 10:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

