एशिया कप से पहले पाकिस्तानी कप्तान ने भरी हुंकार, कहा-भारत के खिलाफ खेला जाने वाला हर मैच अहम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद का कहना है कि भारत के खिलाफ खेला जाने वाला हर मैच अहम है. 15 सितम्बर से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू हो रहे एशिया कप में भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 19 सितम्बर को होगा.

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के खिलाडी (Photo: Getty)

लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद का कहना है कि भारत के खिलाफ खेला जाने वाला हर मैच अहम है. 15 सितम्बर से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू हो रहे एशिया कप में भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 19 सितम्बर को होगा. वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, सरफराज ने कहा, "हम संयुक्त अरब अमीरात में टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले मिल रहे 4-5 दिनों का पूरा इस्तेमाल करेंगे. भारत के खिलाफ खेले जाने वाला हर मैच अहम है. हम पहले मैच से ही लय हासिल करना चाहेंगे और पूरी तैयारी के साथ भारत के खिलाफ दूसरे मैच में उतरना चाहेंगे."

सरफराज ने कहा कि एशिया की सभी शीर्ष स्तरीय टीमें एशिया कप टूर्नामेंट में खेलती हैं. अच्छी लय ही ऐसे टूर्नामेंटों में बेहतर प्रदर्शन की कुंजी है. उन्होंने कहा, "पाकिस्तान टीम की उम्मीदें काफी बड़ी हैं और खिलाड़ियों का मनोबल भी मजबूत है. हम पहले मैच से ही अच्छी लय हासिल करना चाहेंगे और इसे आगे के मैचों में बरकरार रखने की कोशिश करेंगे."

एशिया कप टूर्नामेंट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का पहला मुकाबला हांगकांग की टीम से 16 सितम्बर को होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड