Ind vs Aus 2nd ODI 2023 Preview: ऑस्ट्रलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत के साथ सीरीज पर कब्ज़ा करने उतरेगा भारत, यहां जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स, स्ट्रीमिंग, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

24 सितंबर(रविवार) को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे मैच इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे खेला जाएगा, जिसका टॉस 01:00 बजे होगा.

शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ (Photo Credits: BCCI/Twitter)

Ind vs Aus 2nd ODI 2023 Preview: वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया ने अपनी शानदार फॉर्म कायम रखा है. भारत ने तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया. इससे पहले, कंगारू टीम ने भारत को 277 रन का टारगेट दिया था. ऑस्ट्रेलिा के 277 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 48.4 ओवर में 5 विकेट पर लक्ष्य हासिल किया. इसी के साथ भारत अब 1-0 से सीरीज में आगे है. लक्ष्य का पीछा करने उतरी नई भारतीय जोड़ी ने शानदार शुरुआत की. शुभमन गिल (74 रन) और ऋतुराज (71रन) की जोड़ी ने शतकीय साझेदारी की. यह भी पढ़ें: आईसीसी वन डे रैंकिंग में पाकिस्तान को पछाड़ शीर्ष पर पहुंचा भारत, तीनों फॉर्मेट में एक साथ नंबर एक बनने वाला बना दूसरी टीम

दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 130 बॉल पर 142 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई. इसके बाद भारतीय पारी लड़खड़ाई जरूर, लेकिन सूर्यकुमार यादव (50 रन) और कप्तान केएल राहुल (58 रन) की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने एक आसान जीत दर्ज की. भारत भी कई वरिष्ठ खिलाड़ियों के बिना उतरेगी, जिनमें कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली, हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव शामिल हैं. आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए उन्हें तरोताजा रखने की दृष्टि से, उन्हें आराम दिया गया है और वे श्रृंखला के तीसरे गेम में ही वापस आएंगे. भारतीय टीम में रविचंद्रन अश्विन की वापसी हुई जो पहले मैच में एक विकेट लेकर कसी हुई गेंदबाजी की, जो आईसीसी विश्व कप 2023 टीम में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेंगे.

वनडे में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड रिकॉर्ड: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक एकदिवसीय मैचों में काफी प्रतिद्वंद्विता रही है और दोनों टीमों के बीच गौरव और पीड़ा का अच्छा-खासा हिस्सा रहा है. अब तक खेले गए 147 मैचों में से ऑस्ट्रेलिया ने 82 मैच जीते हैं जबकि भारत ने 55 मैच जीते हैं. दस मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुए हैं.

 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया कमिंस वनडे 2023 में प्रमुख खिलाड़ी(Key Players): शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, केएल राहुल, पैट कमिंस, मार्नस लाबुशेन ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. क्योकि मैच का रुख कभी भी पलट सकते है.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान: केएल राहुल और पैट कमिंस के बीच की टक्कर रोमांचक होने वाली है. वही मोहम्मद सिराज और डेविड वार्नर के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे 2023 कब और कहां आयोजित किया जाएगा?

24 सितंबर(रविवार) को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे मैच इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे खेला जाएगा, जिसका टॉस 01:00 बजे होगा.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे 2023 लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट कहां और कैसे देखें?

Viacom18 ने बीसीसीआई के मीडिया अधिकार हासिल कर लिए हैं, जिसका अर्थ है कि वे भारतीय टीम के सभी घरेलू मैचों के लिए लाइव प्रसारण के साथ-साथ स्ट्रीमिंग भी प्रदान करेंगे. स्पोर्ट्स 18 इंग्लिश, कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स हिंदी, कलर्स कन्नड़, कलर्स तमिल और कलर्स बांग्ला इस मैच का लाइव टेलीकास्ट करेंगे. प्रशंसक इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप और वेबसाइट पर मुफ्त में ऑनलाइन भी देख सकते हैं.

IND बनाम AUS दूसरे वनडे में संभावित प्लेइंग XI:

भारत: शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन एलिस, एडम ज़म्पा और जोश हेज़लवुड

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Scorecard: माउंट माउंगानुई में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को महज 91 रनों पर रोका, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\