India vs Zimbabwe T20I Series 2026: कितने बजे शुरू होंगे भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 मैच, शाम सात और साढ़े सात भूल जाइए, नोट कीजिए सही वक्त

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम अब नई चुनौती के लिए तैयार है. इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों पर भी सभी की नजरें रहेंगी. अगर आप भी भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले मुकाबलों का इंतजार कर रहे हैं, तो सबसे पहले मैच के सही समय की जानकारी जरूर नोट कर लें.

टीम इंडिया बनाम जिम्बाब्वे (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs India National Cricket Team T20I Series 2026: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 23 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होगा. सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जुलाई और तीसरा मुकाबला 26 जुलाई को इसी मैदान पर खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) संभालेंगे, जबकि जिम्बाब्वे की कप्तानी सिकंदर रजा (Sikandar Raza) करेंगे. यह भी पढ़ें: India vs England, 3rd ODI Match Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 27 रनों से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम अब नई चुनौती के लिए तैयार है. इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों पर भी सभी की नजरें रहेंगी. अगर आप भी भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले मुकाबलों का इंतजार कर रहे हैं, तो सबसे पहले मैच के सही समय की जानकारी जरूर नोट कर लें. अगर आप शाम 7 या 7:30 बजे टीवी या मोबाइल खोलेंगे, तो मुकाबले का बड़ा हिस्सा मिस कर सकते हैं.

शाम 4:30 बजे शुरू होंगे भारत बनाम जिम्बाब्वे के सभी मुकाबले

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीनों टी20 इंटरनेशनल मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होंगे. मुकाबले से आधा घंटा पहले यानी शाम 4:00 बजे टॉस होगा. यदि मैच पूरे 20-20 ओवर का खेला जाता है, तो इसके रात करीब 8:00 बजे तक समाप्त होने की संभावना है. इसलिए फैंस को मैच देखने के लिए समय से पहले तैयार रहना होगा.

युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें (IND vs ZIM T20I Series Key Players To Watch Out)

भारतीय टीम के खिलाड़ी हरारे पहुंचकर अभ्यास शुरू कर चुके हैं. इस दौरे पर अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, ईशान किशन और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खास नजर रहेगी. खासकर वैभव सूर्यवंशी के पास खुद को साबित करने का शानदार मौका होगा. इंग्लैंड दौरे पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद अब वह बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे.

हरारे की पिच पर आसान नहीं होगी बल्लेबाजी (Pitch Report)

हाल ही में जिम्बाब्वे ने अपने घरेलू मैदानों पर बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी. उस सीरीज में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं रहा था और 200 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका था. हालांकि वह मुकाबले बुलावायो में खेले गए थे, जबकि भारत और जिम्बाब्वे के बीच सभी मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होंगे. हरारे की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है, जहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और बाद में स्पिनरों की भूमिका अहम हो सकती है.

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की टी20 टीम

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और रवि बिश्नोई.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टी20 मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड