India vs West Indies Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों का प्रदर्शन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह सीरीज 2 अक्टूबर से शुरू हो रही है. पहला टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमें 10 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. दोनों मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे और पॉइंट्स टेबल पर इसका सीधा असर पड़ेगा.

भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 1st Test Match 2025: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला कल यानी 2 अक्टूबर से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. बतौर कप्तान शुभमन गिल की ये पहली घरेलू टेस्ट सीरीज होगी, इससे पहले शुभमन गिल ने इंग्लैंड (England) में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 सीजन (ICC WTC 2025-27) में भी ये भारत की पहली घरेलू टेस्ट सीरीज है. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की कमान रोस्टन चेज़ (Roston Chase) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: New Zealand vs Australia, 1st T20I Match 2025 Scorecard: न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 182 रनों का लक्ष्य, टिम रॉबिन्सन ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड

एशिया कप 2025 जीतने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान शुभमन गिल सोमवार रात को अहमदाबाद पहुंचे थे. मंगलवार को गौतम गंभीर ने सभी खिलाड़ियों की तैयारियां देखी, शुभमन गिल ने भी नेट पर खूब पसीना बहाया. हालांकि जसप्रीत बुमराह ने मंगलवार को आराम लिया.

भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का शेड्यूल (IND vs WI Test Series Schedule)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह सीरीज 2 अक्टूबर से शुरू हो रही है. पहला टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमें 10 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. दोनों मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे और पॉइंट्स टेबल पर इसका सीधा असर पड़ेगा. दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे और पूरे दिन का खेल शाम तक जारी रहेगा.

भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs WI Test Head To Head Record)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 100 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने 30 मुकाबले जीते हैं, जबकि टीम इंडिया के हाथ 23 टेस्ट लगे हैं. हेड टू हेड रिकॉर्ड में भले ही वेस्टइंडीज की टीम का दबदबा है लेकिन वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को टेस्ट क्रिकेट में आखिरी बार 2022 में मात दी थी. वहीं भारत में वेस्टइंडीज ने आखिरी जीत दिसंबर 1994 में हासिल की थी. इस बार भी वेस्टइंडीज की टीम खाली हाथ ही लौट सकती है, क्योंकि फिलहाल दोनों टीमें बड़ा अंतर है. आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया चौथे स्थान पर है. वहीं वेस्टइंडीज टीम की टेस्ट रैंकिंग में आठवें नंबर पर है.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें (IND vs WI 1st Test Key Players To Watch)

अहमदाबाद में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं. टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर रवींद्र जडेजा 4000 रन और 50वां घरेलू टेस्ट खेल सकते हैं. वहीं, जसप्रीत बुमराह 10 विकेट और 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड बना सकते हैं. शुभमन गिल 10वां टेस्ट शतक बना सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs WI 1st Test Likely Playing XI)

टीम इंडिया (IND Likely Playing XI): शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, देवदत्त पड्डीक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा.

वेस्टइंडीज (WI Likely Playing XI): जॉन कैंपबेल, टैगेनारिन चंद्रपॉल, एलिक अथानाज़, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेज़ (कप्तान), शाई होप (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, खारी पियरे, जोहान लेने, जेडेन सील्स और जोमेल वारिकन.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India T20 World Cup 2026 Qualification Scenario: दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद भी टीम इंडिया कैसे पहुंच सकती है सेमीफाइनल? यहां जानें पूरा समीकरण

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\