India vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े
टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में मजबूत बल्लेबाजी और संतुलित गेंदबाजी के साथ उतरी है. सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में हैं और टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं. वहीं गेंदबाजी में कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह ने अहम भूमिका निभाई है. दूसरी ओर वेस्टइंडीज की टीम भी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है. निकोलस पूरन और शिमरोन हेटमायर जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.
India National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team, ICC Men's T20 World Cup 2026 52nd Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 52वां मुकाबला आज यानी 1 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. यह मैच सुपर-8 के ग्रुप-1 का निर्णायक मुकाबला है, जहां जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि वेस्टइंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Toss Winner Prediction: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में मजबूत बल्लेबाजी और संतुलित गेंदबाजी के साथ उतरी है. सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में हैं और टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं. वहीं गेंदबाजी में कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह ने अहम भूमिका निभाई है. दूसरी ओर वेस्टइंडीज की टीम भी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है. निकोलस पूरन और शिमरोन हेटमायर जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं, जबकि महीशा जोसेफ और ओबेड मैककॉय गेंदबाजी में अहम साबित हो सकते हैं.
यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा होगा, क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी. सुपर-8 चरण में दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबला जीता है, जबकि दोनों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में आइए दोनों टीमों के आपसी रिकॉर्ड और प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.
टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज टी20 हेड टू हेड (IND vs WI T20I Head To Head)
टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2009 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 30 मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 19 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की टीम को महज 10 मुकाबलों में जीत नसीब हुई हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों की पिछली पांच भिड़ंत में से तीन मैच में वेस्टइंडीज को जीत मिली है.
टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज टीम का पड़ला भारी
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अब तक टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कुल चार मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. वेस्टइंडीज की टीम को तीन मुकाबलों में जीत मिली हैं. वहीं, टीम इंडिया को महज एक मैच में जीत नसीब हुआ हैं. आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2016 में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, जिसे वेस्टइंडीज की टीम ने सात विकेट से जीता था. टीम इंडिया को एकमात्र जीत साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में सात विकेट से मिली थी.
टीम इंडिया के खिलाफ वेस्टइंडीज के इन खिलाड़ियों ने मचाई तबाही
टीम इंडिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन निकोलस पूरन ने बनाए हैं. निकोलस पूरन के बल्ले से 20 मैचों में 32.88 की औसत और 135.15 की स्ट्राइक रेट से 592 रन निकले हैं. निकोलस पूरन के अलावा शिमरोन हेटमायर ने 19 मैचों में 23.23 की औसत और 131.22 की स्ट्राइक रेट से 395 रन बनाए. वहीं, ओबेड मैककॉय ने 24.25 की औसत से नौ मैचों में 12 विकेट चटकाए. जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने संयुक्त रूप से 11-11 विकेट अपने नाम किए.
वेस्टइंडीज के खिलाफ इन भारतीय खिलाड़ियों ने मचाया तांडव
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 38.5 की औसत और 142.88 की स्ट्राइक रेट से 693 रन बनाए हैं. इस बीच रोहित शर्मा ने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं. मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 11 पारियों में 40.8 की औसत से 408 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने 13.41 की औसत से 17 विकेट और अर्शदीप सिंह ने 19.21 की औसत से 14 विकेट लिए हैं.
नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम से जुड़े सभी मैचों का लाइव स्कोरकार्ड और अपडेट आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.