IND vs WI 3rd ODI 2019: भारतीय बल्लेबाजों की आतिशी बल्लेबाजी, सीरीज पर 2-1 से जमाया कब्जा

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने मेहमान टीम वेस्टइंडीज को चार विकेट से मात देते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है.

विराट कोहली और रोहित शर्मा (Photo Credits: Getty Images)

India vs West Indies 3rd ODI 2019: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज कटक (Cuttack) के बाराबती स्टेडियम (Barabati Stadium) में खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने मेहमान टीम वेस्टइंडीज को चार विकेट से मात देते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया के लिए आज एक बार फिर कप्तान विराट कोहली ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 81 गेंद में नौ चौके की मदद से 85 रन की शानदार पारी खेली. बता दें कि कोहली ने आज अपने वनडे क्रिकेट करियर का 55वां अर्द्धशतक पूरा किया.

कोहली के अलावा टीम इंडिया के लिए आज रोहित शर्मा ने 63 गेंद में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 63, के एल राहुल ने 89 गेंद में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 77, श्रेयस अय्यर ने सात गेंद में एक चौके की मदद से सात, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने छह गेंद में एक चौके की मदद से सात, केदार जाधव ने 10 गेंद में एक चौके की मदद से नौ, शार्दुल ठाकुर ने छह गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 17 और रविंद्र जडेजा ने 31 गेंद में चार चौके की मदद से नाबाद 39 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IND vs WI 3rd ODI 2019: निकोलस पूरन और पोलार्ड की आतिशी बल्लेबाजी, टीम इंडिया को मिला 316 रन का लक्ष्य

मेहमान टीम के लिए आज तेज गेंदबाज कीमो पॉल ने सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. कीमो पॉल के अलावा मेहमान टीम के लिए अल्जारी जोसेफ, शेल्डन कॉटरेल और जेसन होल्डर ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

बता दें कि कप्तान विराट कोहली ने आज टॉस जीतकर पहले वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था. वेस्टइंडीज ने मध्यक्रम के युवा बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) और कप्तान कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) की उम्दा बल्लेबाजी के बदौलत भारत के सामने 316 रन का लक्ष्य रखा था. पूरन ने जहां 64 गेंद में 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 89 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, वहीं कप्तान पोलार्ड ने 51 गेंद में सात छक्के और तीन चौके की मदद से नाबाद 74 की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IND vs WI 3rd ODI 2019: मैच से पहले कैरेबियाई ऑलराउंडर जेसन होल्डर और भारतीय खिलाड़ी शिवम दुबे ने टेबल टेनिस में आजमाए हाथ

इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा टीम के लिए इविन लुईस ने 50 गेंद में तीन चौके की मदद से 21, विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप ने 50 गेंद में पांच चौके की मदद से 42, रोस्टन चेज ने 48 गेंद में तीन चौके की मदद से 38, शिमरन हेटमायेर ने 33 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 37 और जेसन होल्डर ने चार गेंद में एक चौके की मदद से नाबाद सात रन की महत्वपूर्ण पारी खेली.

भारत के लिए आज अपना पहला वनडे मैच खेल रहे युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी सबसे गेंदबाज रहे. नवदीप सैनी ने अपने 10 ओवर के स्पेल में 58 रन खर्च करते हुए दो सफलता प्राप्त की. सैनी के अलावा टीम के लिए आज मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग को लेकर मोदी केंद्र सरकार ने सुझावों के लिए खोला ऑनलाइन पोर्टल, जानें सैलरी और पेंशन में कितनी होगी बढ़ोतरी

मानवीय पहल: मुजफ्फरपुर-दिल्ली ट्रेन में कन्फर्म टिकट होने के बावजूद खड़ा रहने को मजबूर हुआ कोरियाई यात्री, RPF जवान की मदद से मिली सीट; VIDEO वायरल

Fact Check: टी20 वर्ल्ड कप जीत की फोटो में क्यों नहीं दिखे संजू सैमसन, क्या शुभमन गिल ने सच में किया एडिट; जाने वायरल दावे की पूरी सच्चाई

\