IND vs WI 2nd T20I 2019: लेंडल सिमंस की तूफानी पारी, वेस्टइंडीज ने भारत को आठ विकेट से रौंदा

भारत बनाम वेस्टइंडीज की बीच तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आज दूसरे T20 मुकाबले में मेहमान टीम वेस्टइंडीज ने भारत को नौ गेंद शेष रहते आठ विकेट से मात देनें में कामयाब रही. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमंस ने अपने T20 क्रिकेट करियर का छठवां अर्द्धशतक लगाया.

लेंडल सिमंस (Photo Credits: Getty Images)

India vs West Indies 2nd T20I Match 2019: भारत बनाम वेस्टइंडीज की बीच तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में खेले गए आज दूसरे T20 मुकाबले में मेहमान टीम वेस्टइंडीज ने भारत को नौ गेंद शेष रहते आठ विकेट से मात देने में कामयाब रही. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमंस ने अपने T20 क्रिकेट करियर का छठवां अर्द्धशतक लगाया. अपनी इस अर्द्धशतकीय पारी के दौरान सिमंस ने 45 गेदों का सामना करते हुए चार चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 67 रन की पारी खेली.

लेंडल सिमंस के अलावा वेस्टइंडीज के लिए आज दूसरे सलामी बल्लेबाज इविन लुईस ने 35 गेदों का सामना करते हुए तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 40, शिमरन हेटमायर ने 14 गेंद में तीन छक्के की मदद से 23 और विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 18 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 38 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. भारत के लिए आज वाशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

यह भी पढ़ें- IND vs WI 2nd T20I 2019: शिवम दुबे की आतिशी बल्लेबाजी, टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को दिया 171 रन का लक्ष्य

बता दें कि तिरुवनंतपुरम में आज वेस्टइंडीज के कप्तान किरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 171 रन का लक्ष्य रखा था. टीम इंडिया के लिए आज युवा ऑलराउंडर बल्लेबाज शिवम दुबे ने उपरी क्रम में तीसरे नंबर पर आकर बल्लेबाजी करते हुए अपने T20 क्रिकेट करियर की पहली अर्द्धशतकीय पारी खेली.

शिवम दुबे ने महज 30 गेदों का सामना करते हुए तीन चौके और चार छक्के की मदद से 54 रन की आतिशी पारी खेली. दुबे ने इस दौरान वेस्टइंडीज के लिए नौवां ओवर करने आए कप्तान किरोन पोलार्ड के एक ओवर में तीन छक्के लगाए. बता दें कि भारतीय बल्लेबाजों ने इस ओवर में कुल 26 रन बटोरे.

यह भी पढ़ें- IND vs WI 1st T20I 2019: विराट कोहली की तूफानी पारी, टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया

दुबे के अलावा टीम इंडिया के लिए आज रोहित शर्मा ने 18 गेंद में दो चौके की मदद से 15, के एल राहुल ने 11 गेंद में एक चौके की मदद से 11, कप्तान विराट कोहली ने 17 गेंद में दो चौके की मदद से 19, श्रेयस अय्यर ने 11 गेंद में एक चौके की मदद से 10, ऋषभ पंत ने 22 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 33, रविंद्र जडेजा ने 11 गेंद में 9, वाशिंगटन सुंदर ने 1 गेंद में 0 और दीपक चाहर ने 1 गेंद में नाबाद 1 रन की पारी खेली.

मेहमान टीम वेस्टइंडीज के लिए हेडन वॉल्श और किसरिक विलियम्स ने क्रमशः दो-दो सफलता प्राप्त की. इन गेदबाजों के अलावा जेसन होल्डर, कायरे पीएरे और शेल्डन कॉटरेल ने एक-एक विकेट चटकाया. बता दें कि वेस्टइंडीज के लिए आज जेसन होल्डर सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने अपने टीम के लिए चार ओवर की गेंदबाजी करते हुए 42 रन खर्च कर दिए.

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल