WI 173/2 in 18.3 Overs (Target 170/7) | India vs West Indies 2nd T20I 2019 Live Score Update: लेंडल सिमंस को मिला 'मैन ऑफ द मैच'

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की T20 सीरीज में जीत के रथ पर सवार विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया इंडिया आज दूसरे T20 मुकाबले के लिए तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में उतर रही है

08 Dec, 23:52 (IST)

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमंस को शानदार अर्द्धशतकीय पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' का अवार्ड दिया गया है. बता कि सिमंस ने आज 45 गेदों का सामना करते हुए चार चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 67 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली.

08 Dec, 22:38 (IST)

भारत बनाम वेस्टइंडीज की बीच तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आज दूसरे T20 मुकाबले में मेहमान टीम वेस्टइंडीज ने भारत को नौ गेंद शेष रहते आठ विकेट से मात देनें में कामयाब रही. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमंस ने अपने T20 क्रिकेट करियर का छठवां अर्द्धशतक लगाया. अपनी इस अर्द्धशतकीय पारी के दौरान सिमंस ने 45 गेदों का सामना करते हुए चार चौके और छक्के छक्के लगाए.

08 Dec, 22:10 (IST)

भारत द्वारा दिए गए 171 रन के लक्ष्य के सामने वेस्टइंडीज की टीम ने 15 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए हैं. टीम को अब जीत के लिए 30 गेदों में 44 रन की जरूरत है. टीम के लेंडल सिमंस 53 और निकोलस पूरन 7 रन बनाकर खेल रहे हैं.

08 Dec, 22:06 (IST)

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के मध्यक्रम के बल्लेबाज शिमरन हेटमायर का बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ते हुए टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिला दी है. शिमरन हेटमायर रविंद्र जडेजा की गेंद पर छक्का मारने के प्रयास में बाउंड्री पर कैच आउट हुए. बता दें कि आज हेटमायर ने 14 गेदों में तीन छक्के की मदद से 23 रन की तेजतर्रार पारी खेली.

08 Dec, 21:59 (IST)

भारत के लिए 13वां ओवर शिवम दुबे ने फेंका. दुबे के इस ओवर में मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने कुल आठ रन बनाए. टीम का स्कोर 13 के बाद एक विकेट के नुकसान पर 99 रन है. बता दें कि वेस्टइंडीज को अब भी जीत के लिए 42 गेंद में 72 रन की जरूरत है.

08 Dec, 21:56 (IST)

भारत के लिए 12वां ओवर रविंद्र जडेजा ने फेंका. जडेजा के इस ओवर में मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने कुल आठ रन बनाए. टीम का स्कोर 12 के बाद एक विकेट के नुकसान पर 91 रन है. बता दें कि वेस्टइंडीज को अब भी जीत के लिए 48 गेंद में 80 रन की जरूरत है.

08 Dec, 21:53 (IST)

भारत के लिए 11वां ओवर शिवम दुबे ने डाला. दुबे के इस ओवर में कैरेबियाई बल्लेबाजों ने कुल 9 रन बनाए. टीम को जीत के लिए अब भी 54 गेंद में 88 रन की जरूरत है.

08 Dec, 21:48 (IST)

भारत टीम द्वारा दिए गए 171 रन के लक्ष्य के सामने वेस्टइंडीज की टीम ने 10 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं. मेहमान टीम को जीत के लिए अब भी 60 गेंद में 98 रन की जरूरत है.

08 Dec, 21:45 (IST)

टीम इंडिया के युवा स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने कैरेबियाई सलामी बल्लेबाज इविन लुईस को 40 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट करते हुए टीम को पहली सफलता दिला दी है. लुईस ने आज 35 गेदों का सामना करते हुए तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 40 रन की पारी खेली.

08 Dec, 21:41 (IST)

भारत के लिए नौवां युजवेंद्र चहल ने डाला. चहल के इस ओवर में कैरेबियाई बल्लेबाजों ने एक छक्के, एक चौके और एक डबल की मदद से कुल 12 रन बटोरे. टीम का स्कोर 71/0 है.

Read more


India vs West Indies 2nd T20I Match 2019: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की T20 सीरीज में जीत के रथ पर सवार विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाली टीम इंडिया इंडिया आज दूसरे T20 मुकाबले के लिए तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में उतर रही है. पिछले मैच में मिली शानदार सफलता को कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आगे के भी मैचों में जारी रखना चाहेंगे, वहीं पिछले मुकाबले में मिली शर्मनाक हार के बाद मेहमान टीम वेस्टइंडीज इस मैच को जीतकर सीरीज में बनें रहने की कोशिश करेगी.

बता दें कि टीम इंडिया ने इसी सीरीज के पहले मैच में मेहमान टीम वेस्टइंडीज को हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में आठ गेंद शेष रहते छह विकेट से करारी शिकस्त दी थी. इस मुकाबले में भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर मेहमान टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम निधारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 207 रन का बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रही. टीम के लिए मध्यक्रम के बल्लेबाज शिमरन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 56 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली थी. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को 18.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. टीम के लिए कप्तान विराट कोहली 50 गेदों का सामना करते हुए छह चौके और छह छक्के की मदद से नाबाद 94 रन की उम्दा अर्द्धशतकीय पारी खेली. कोहली के अलावा टीम के लिए के एल राहुल ने 62, रोहित शर्मा ने 10 गेंद में एक चौके की मदद से आठ, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने नौ गेंद में दो छक्के की मदद से 18, श्रेयस अय्यर ने छह गेंद में चार और शिवम दुबे ने नाबाद 0 गेंद में 0 रन की पारी खेली थी.

संभावित टीमें इस प्रकार हैं-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चहर, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी.

वेस्टइंडीज: किरोन पोलार्ड (कप्तान), फेबियन एलन, शेल्डन कॉटरेल, शिमरन हेटमायर, जेसन होल्डर, ब्रेंडन किंग, एविन लुइस , कीमो पॉल, निकोलस पूरन, खारी पीएरे, दिनेश रामदीन, शेरफाने रदरफोर्ड, लेंडल सिमंस, हेडन वॉल्श जूनियर, किसरिक विलियम्स.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में श्रीलंका को 147 रनों हराकर टीम इंडिया लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Japan, One-Off T20I Match Scorecard: सानो में जापानी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों ने नाक में किया दम, महज 32 रन बनाई टीम इंडिया; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Japan One-Off T20I Match Live Toss And Scorecard: भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 217 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड