IND vs WI 2nd ODI 2019: विराट कोहली ने जावेद मियांदाद के वर्षो पुराने रिकॉर्ड को किया अपने नाम

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने आज पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद (Javed Miandad) के वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में बनाए गए सबसे ज्यादा रनों के रिकार्ड को तोड़ दिया है.

विराट कोहली (Photo Credits: Getty Images)

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने आज पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद (Javed Miandad) के वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में बनाए गए सबसे ज्यादा रनों के रिकार्ड को तोड़ दिया है. मियांदाद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा 1930 रन बनाए थे और अब विराट के नाम वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड हो गया है. कोहली ने रविवार को क्वींस पार्क ओवल (Queen's Park Oval) मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में अपनी पारी मे 19 रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल की।

जावेद मियांदाद (Javed Miandad) ने दो बार की वर्ल्ड कप विजेता के खिलाफ 64 पारियों में 1930 रन बनाए हैं. वहीं, कोहली ने मात्र 34 पारियों में इस काम को अंजाम दिया है. बता दें कि विराट ने इस दौरान सात शतक की मदद से 71 की औसत से सर्वाधिक रन बनाए हैं. यह भी पढ़ें- IND vs WI 2nd ODI 2019: भारत बनाम वेस्टइंडीज के दुसरे मुकाबले में जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल

वहीं इन दोनों बल्लेबाजों के बाद तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान मार्क वॉ (Mark Waugh) का स्थान आता है. मार्क वॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1708 रन बनाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड