IND vs WI 2nd ODI 2019: इंटरनेशनल लेवल पर दो हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय बने कुलदीप यादव
चाइनमैन गेंदबाज कुलदीप यादव अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए दो हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. कुलदीप ने बुधवार को एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में हैट्रिक ले यह मुकाम हासिल किया.
India vs West Indies 2nd ODI 2019: चाइनमैन गेंदबाज कुलदीप यादव अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए दो हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. कुलदीप ने बुधवार को एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में हैट्रिक ले यह मुकाम हासिल किया. यह कुलदीप की वनडे में दूसरी हैट्रिक है. भारत ने इस मैच में 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 387 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में विंडीज 43.3 ओवरों में 280 रनों पर सिमट गई.
कुलदीप ने 33वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर विकेट लिए। कुलदीप ने पहले शै होप (78) को विराट कोहली के हाथों डीप मिडविकेट पर कैच कराया. अगली गेंद पर जेसन होल्डर बिना खाता खोले ऋषभ पंत द्वारा स्टम्पिंग कर दिए गए. ओवर की आखिरी गेंद पर कुलदीप ने अल्जारी जोसेफ को दूसरी स्लिप पर खड़े केदार जाधव के हाथों कैच करा हैट्रिक पूरी. कुलदीप ने इससे पहले कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में 21 सितंबर 2017 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक ली थी. वह अंडर-19 क्रिकेट में भी हैट्रिक ले चुके हैं.
HAT-TRICK for @imkuldeep18! 🙌
First Indian Bowler to have two ODI hat-tricks! pic.twitter.com/cf6100cU1t
— BCCI (@BCCI) December 18, 2019
यह भी पढ़ें- IND vs WI 2nd ODI 2019: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 107 रन से हराया, सीरीज में 1-1 से की बराबरी
वनडे में भारत के लिए अभी तक कुलदीप के अलावा चेतन शर्मा, कपिल देव, और मोहम्मद शमी ही हैट्रिक ले सके हैं. टेस्ट में भारत के लिए तीन गेंदबाजों ने हैट्रिक ली है जिनमें हरभजन सिंह, इरफान पठान और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं. टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में दीपक चहर इकलौते भारतीय हैं जिन्होंने हैट्रिक ली है. इनमें से कोई भी गेंदबाज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी प्रारूप में दूसरी बार हैट्रिक नहीं ले सका सिर्फ कुलदीप ही यह करने में सफल रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2019 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

