IND vs WI 2nd ODI 2019: विराट कोहली ने जीता टॉस, लिया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को क्वींस पार्क ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
India vs West Indies 2nd ODI 2019: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने रविवार को क्वींस पार्क ओवल (Queen's Park Oval) मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. दोनों टीमों के बीच पहला मैच बारिश के कारण ररद्द रहा था. भारतीय टीम ने अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है. वेस्टइंडीज ने फाबियान ऐलेन की जगह ओशाने थॉमस को टीम में मौका दिया है. वेस्टइंडीज के क्रिस गेल अपना 300वां वनडे मैच खेलने उतरेंगे. यह भी पढ़ें- IND vs WI 2nd ODI 2019: भारत बनाम वेस्टइंडीज के दुसरे मुकाबले में जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल
टीमें इस प्रकार है-
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, खलील अहमद, कुलदीप यादव.
वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, इविन लुइस, शाई होप (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायेर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेज, ओशाने थॉमस, कार्लोस ब्रैथवेट, केमार रोच, शेल्डन कॉटरेल.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2019 07:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

