Ind vs WI, 2019 Series: टेस्ट टीम में नहीं मिली 'फिट' शिखर धवन को जगह, वेस्टइंडीज दौरे पर खेलेंगे सिर्फ T-20 और वनडे सीरीज

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान भारतीय टीम के घायल होने वाले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन वेस्टइंडीज दौरे से पहले पूरी तरह फिट हो चूके हैं.

शिखर धवन (Photo: IANS)

India vs West Indies 2019 Series: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान भारतीय टीम के घायल होने वाले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) वेस्टइंडीज (West Indies) दौरे से पहले पूरी तरह फिट हो चूके हैं. बता दें कि शिखर धवन को वेस्टइंडीज दौरे के लिए धवन को 3 मैचों की वनडे सीरीज और 3 मैचों की T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है.

वर्ल्ड कप के दौरान धवन के चोटिल हो जाने के बाद के एल राहुल को रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए आना पड़ा था. राहुल ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया और 9 मैचों में 45.12 की औसत से 361 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक शतक और दो अर्द्धशतक भी लगाए.

यह भी पढ़ें- Bottle Cap Challenge: युवराज सिंह के बॉटल कैप चैलेंज को एक्सेप्ट किया शिखर धवन ने, देखें वीडियो

बता दें कि वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम 3 मैचों की T20 सीरीज, 2 टेस्ट मैच और 3 वनडे मैच खेलेगी. सीरीज की शुरुआत 3 अगस्त को T20 सीरीज से होगी. भारत अंत में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगा. पहला मैच 22-26 अगस्त को नॉर्थ साउंड में जबकि दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 30 अगस्त से 3 सितंबर तक किंग्स्टन में खेला जायेगा.

बता दें कि वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली तीनों प्रारूपों में कप्तानी करेंगे. वहीं वनडे और T20 मैच में रोहित शर्मा उपकप्तान रहेंगे और टेस्ट मैच में अजिंक्य रहाणे टीम के उपकप्तान रहेंगे. वेस्टइंडीज दौरे के लिए विकेटकीपर की भूमिका में ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया है, वहीं टेस्ट मैच में ऋषभ पंत के अलावा रिद्धिमान साहा को भी दूसरे विकेटकीपर के तौर पर में शामिल किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, मार्कस स्टोइनिस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

\