India vs West Indies, 1st Test Match Live Streaming In India: कल से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

एशिया कप 2025 जीतने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान शुभमन गिल सोमवार रात को अहमदाबाद पहुंचे थे. मंगलवार को गौतम गंभीर ने सभी खिलाड़ियों की तैयारियां देखी, शुभमन गिल ने भी नेट पर खूब पसीना बहाया. हालांकि जसप्रीत बुमराह ने मंगलवार को आराम लिया.

भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 1st Test Match Live Streaming: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला कल यानी 2 अक्टूबर से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. बतौर कप्तान शुभमन गिल की ये पहली घरेलू टेस्ट सीरीज होगी, इससे पहले शुभमन गिल ने इंग्लैंड (England) में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 सीजन (ICC WTC 2025-27) में भी ये भारत की पहली घरेलू टेस्ट सीरीज है. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की कमान रोस्टन चेज़ (Roston Chase) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: How To watch AUS vs NZ 1st T20I 2025 Live Streaming: चैपल-हैडली टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया होगी कांटे की टक्कर, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

एशिया कप 2025 जीतने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान शुभमन गिल सोमवार रात को अहमदाबाद पहुंचे थे. मंगलवार को गौतम गंभीर ने सभी खिलाड़ियों की तैयारियां देखी, शुभमन गिल ने भी नेट पर खूब पसीना बहाया. हालांकि जसप्रीत बुमराह ने मंगलवार को आराम लिया.

भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का शेड्यूल (IND vs WI Test Series Schedule)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह सीरीज 2 अक्टूबर से शुरू हो रही है. पहला टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमें 10 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. दोनों मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे और पॉइंट्स टेबल पर इसका सीधा असर पड़ेगा. दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे और पूरे दिन का खेल शाम तक जारी रहेगा.

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट कहां पर खेला जाएगा?

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 2 अक्टूबर से अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट कितने बजे से शुरू होगा?

2 अक्टूबर को टॉस सुबह 9 बजे होगा. पांचों दिन मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले होगा.

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले टेस्ट का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा? (Where And How To Watch IND vs WI 1st Test Live Telecast)

एशिया कप के मैचों का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर हो रहा था, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का लाइव मैच इस चैनल पर नहीं आएगा. भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले टेस्ट का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर लाइव आएगा.

कहां देखें भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग? (Where And How To Watch IND vs WI 1st Test Live Streaming)

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs WI 1st Test Likely Playing XI)

टीम इंडिया (IND Likely Playing XI): शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, देवदत्त पड्डीक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा.

वेस्टइंडीज (WI Likely Playing XI): जॉन कैंपबेल, टैगेनारिन चंद्रपॉल, एलिक अथानाज़, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेज़ (कप्तान), शाई होप (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, खारी पियरे, जोहान लेने, जेडेन सील्स और जोमेल वारिकन.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match: फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरे साल जीता खिताब, बने ये बड़े रिकॉर्ड

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Scorecard: फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से रौंदा, लगातार दूसरे साल खिताब पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों की आई आंधी, गुजरात टाइटंस को महज 154 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Live Score Update: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं खिताबी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट