India vs West Indies, 1st Test Match Day 1 Stumps Scorecard: पहले दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया ने बनाए 121 रन; यहां देखें स्कोरकार्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह सीरीज 2 अक्टूबर से शुरू हो रही है. पहला टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमें 10 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. दोनों मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे और पॉइंट्स टेबल पर इसका सीधा असर पड़ेगा.

केएल राहुल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 1st Test Match 2025 Day 1 1st Inning Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला आज यानी 2 अक्टूबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा हैं. बतौर कप्तान शुभमन गिल की ये पहली घरेलू टेस्ट सीरीज होगी, इससे पहले शुभमन गिल ने इंग्लैंड (England) में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 सीजन (ICC WTC 2025-27) में भी ये भारत की पहली घरेलू टेस्ट सीरीज है. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की कमान रोस्टन चेज़ (Roston Chase) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. पहले दिन का लंच ब्रेक होने तक वेस्टइंडीज की टीम ने 23 ओवर में दो विकेट खोकर 72 रन बना लिए हैं. साई सुदर्शन नाबाद 25 रन और शुभमन गिल नाबाद 15 नाबाद रन बनाकर खेल रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs West Indies, 1st Test Match Day 1 1st Inning Scorecard: पहले दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया ने बनाए 121 रन; यहां देखें स्कोरकार्ड

एशिया कप 2025 जीतने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान शुभमन गिल सोमवार रात को अहमदाबाद पहुंचे थे. मंगलवार को गौतम गंभीर ने सभी खिलाड़ियों की तैयारियां देखी, शुभमन गिल ने भी नेट पर खूब पसीना बहाया. हालांकि जसप्रीत बुमराह ने मंगलवार को आराम लिया.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह सीरीज 2 अक्टूबर से शुरू हो रही है. पहला टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमें 10 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. दोनों मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे और पॉइंट्स टेबल पर इसका सीधा असर पड़ेगा. दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे और पूरे दिन का खेल शाम तक जारी रहेगा.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Match Scorecard)

वेस्टइंडीज की पहली पारी

अहमदाबाद में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 42 रन के स्कोर पर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद एलिक अथानाज़े और ब्रैंडन किंग ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 90 रन तक लेकर गए.

वेस्टइंडीज की पहली पारी 44.1 ओवर में महज 162 रन बनाकर सिमट गई. वेस्टइंडीज की तरफ से जस्टिन ग्रीव्स ने सबसे ज्यादा 32 रनों की पारी खेली. जस्टिन ग्रीव्स के अलावा शाई होप ने 26 रन बटोरे. दूसरी तरफ, टीम इंडिया को स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. मोहम्मद सिराज के अलावा जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट चटकाए.

टीम इंडिया की पहली पारी

पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 68 रन बोर्ड पर जड़ दिए. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 38 ओवर में दो विकेट खोकर 121 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा नाबाद 53 रन बनाए. केएल राहुल नाबाद 53 रन और शुभमन गिल नाबाद 18 रन बनाकर खेल रहे हैं.

वेस्टइंडीज की ओर से जेडेन सील्स ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. वेस्ट इंडीज की ओर से जेडेन सील्स और रोस्टन चेज़ ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए.

वेस्टइंडीज की पहली पारी

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी: 162/10, 44.1 ओवर (टैगेनारिन चंद्रपॉल 0 रन, जॉन कैंपबेल 8 रन, एलिक अथानाज़े 12 रन, ब्रैंडन किंग 13 रन, शाई होप 26 रन, रोस्टन चेज़ 24 रन, जस्टिन ग्रीव्स 32 रन, खारी पियरे13 रन, जोमेल वारिकन 8 रन, जोहान लेने 1 रन और जेडेन सील्स नाबाद 6 रन.)

टीम इंडिया की गेंदबाजी: (मोहम्मद सिराज 4 विकेट, जसप्रीत बुमराह 3 विकेट, कुलदीप यादव 2 विकेट और वॉशिंगटन सुंदर 1 विकेट).

टीम इंडिया की पहली पारी

टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 141/2, 38 ओवर (यशस्वी जयसवाल 36 रन, केएल राहुल नाबाद 53 रन, साई सुदर्शन नाबाद 18 रन.)

वेस्टइंडीज की गेंदबाजी: (जेडेन सील्स 1 विकेट और रोस्टन चेज़ 1 विकेट).

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Scorecard: अहमदाबाद में टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स को 17 रनों से दी शिकस्त, शिवम दुबे ने बल्ले के बाद गेंद से मचाया कोहराम; यहां देखें IND बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Scorecard: अहमदाबाद में टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, शिवम दुबे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में इन टीमों के साथ भिड़ेगी टीम इंडिया, यहां जानें उनके खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं 'मेन इन ब्लू' का प्रदर्शन

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम नीदरलैंड्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\