IND vs WI 1st T20I 2019: पहले T20 मुकाबले में बनें ये प्रमुख रिकॉर्ड्स

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आज पहले T20 मुकाबले में टीम इंडिया ने कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज के एल राहुल के शानदार अर्द्धशतकीय पारी के बदौलत मेहमान वेस्टइंडीज को छह विकेट से मात देने में कामयाब रहा.

भारत बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credits: Getty Images)

India vs West Indies 1st T20I Match 2019: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में खेले गए आज पहले T20 मुकाबले में टीम इंडिया ने कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और सलामी बल्लेबाज के एल राहुल (K. L. Rahul) के शानदार अर्द्धशतकीय पारी के बदौलत मेहमान वेस्टइंडीज को छह विकेट से मात देने में कामयाब रहा. के एल राहुल ने जहां 40 गेदों का सामना करते हुए पांच चौके और चार छक्के की मदद से 62 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, वहीं कप्तान विराट कोहली ने 50 गेदों का सामना करते हुए छह चौके और छह छक्के की मदद से नाबाद 94 रन की उम्दा अर्द्धशतकीय पारी खेली. बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के सामने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 208 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे भारतीय टीम ने आठ गेंद शेष रहते ही प्राप्त कर लिया. मैच के दौरान कई प्रमुख रिकॉर्ड्स बनें जो इस प्रकार हैं-

1- टीम इंडिया ने आज T20 क्रिकेट में 207/5 के सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज करने में कामयाब रहा. इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था. श्रीलंका ने साल 2009 में 206/7 का सफल लक्ष्य हासिल किया था.

2- भारतीय टीम ने आज वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 क्रिकेट में अपनी नौवीं जीत हासिल की. बता दें कि दोनों टीमों के बीच अबतक 15 T20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने नौ और वेस्टइंडीज ने पांच सफलता हासिल की है. यह भी पढ़ें- IND vs WI 1st T20I 2019: विराट कोहली की तूफानी पारी, टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया

3- भारत ने आज T20 क्रिकेट में 14वीं बार 200 प्लस का स्कोर बनाया, वहीं वेस्टइंडीज की टीम ने सातवीं बार यह कारनामा किया.

4- कप्तान विराट कोहली आज T20 क्रिकेट में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने के मामले में अपने हमवतन खिलाड़ी रोहित शर्मा से आगे निकल गए हैं. बता दें कि रोहित शर्मा ने T20 क्रिकेट में 18 अर्द्धशतक और चार शतक लगाए हैं. वहीं विराट कोहली के नाम 23 अर्द्धशतक दर्ज हो गए हैं.

5- भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज अपने धमाकेदार पारी के साथ T20 क्रिकेट करियर की सर्वोच्च पारी खेली. इससे पहले कोहली का T20 क्रिकेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 90 रन था, जो इन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था.

6- युजवेंद्र चहल ने आज T20 क्रिकेट में रविचंद्रन अश्विन की बराबरी की. बता दें कि दोनों ही खिलाड़ियों के नाम अब इस फॉर्मेट में क्रमशः 52-52 विकेट हो गए हैं.

7- भारतीय सलामी बल्लेबाज के एल राहुल ने आज T20 क्रिकेट में 1000 रन पूरा किया. इसके साथ वह इस फॉर्मेट में 1000 रन बनाने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी बनें. यह भी पढ़ें- IND vs WI 1st T20I 2019: वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की आतिशी बल्लेबाजी, टीम इंडिया को जीत के लिए चाहिए 208 रन

8- वेस्टइंडीज के लिए आज तेज गेंदबाज केसरिक विलियम्स काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने अपने 3.4 ओवर के स्पेल में 60 रन खर्च कर दिए और उन्हें कोई सफलता भी नहीं मिली. बता दें कि इस निराशाजनक प्रदर्शन के साथ ही विलियम्स वेस्टइंडीज के लिए T20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

आज के मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को शानदार 94 रन की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' दिया गया है. विराट कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान महज 50 गेदों का सामना करते हुए छह चौके और छह छक्के लगाए.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में यूएसए को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Wankhede Statdium Pitch Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा वानखेड़े स्टेडियम का प्रदर्शन, यहां जानें पिच रिपोर्ट और अन्य रोचक आंकड़े

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हरारे में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\