IND vs WI 1st T20I 2019: विराट कोहली की तूफानी पारी, टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आज पहले T20 मुकाबले में टीम इंडिया ने कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज के एल राहुल के शानदार अर्द्धशतकीय पारी के बदौलत मेहमान टीम को छह विकेट से मात देने में कामयाब रहा.

विराट कोहली (Photo Credits: Getty Images)

India vs West Indies 1st T20I Match 2019: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में खेले गए आज पहले T20 मुकाबले में टीम इंडिया ने कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और सलामी बल्लेबाज के एल राहुल (K. L. Rahul) के शानदार अर्द्धशतकीय पारी के बदौलत मेहमान टीम को छह विकेट से मात देने में कामयाब रहा. के एल राहुल ने जहां 40 गेदों का सामना करते हुए पांच चौके और चार छक्के की मदद से 62 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, वहीं कप्तान विराट कोहली ने 50 गेदों का सामना करते हुए छह चौके और छह छक्के की मदद से नाबाद 94 रन की उम्दा अर्द्धशतकीय पारी खेली.

भारत के लिए इन बल्लेबाजों के अलावा उपकप्तान रोहित शर्मा ने 10 गेंद में एक चौके की मदद से आठ, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने नौ गेंद में दो छक्के की मदद से 18, श्रेयस अय्यर ने छह गेंद में चार और शिवम दुबे ने नाबाद 0 गेंद में 0 रन की पारी खेली. वेस्टइंडीज के लिए आज कायरे पेरी ने सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 44 रन खर्च कर दिए. पेरी के अलावा शेल्डन कॉटरेल और कप्तान किरोन पोलार्ड ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

यह भी पढ़ें- IND vs WI 1st T20I 2019: वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की आतिशी बल्लेबाजी, टीम इंडिया को जीत के लिए चाहिए 208 रन

इससे पहले आज वेस्टइंडीज की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाने में कामयाब रही. टीम के लिए शिमरन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने सर्वाधिक 56 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली. हेटमायर ने इस दौरान 41 गेदों का सामना करते हुए दो चौके और चार छक्के लगाए. बता दें कि शिमरन हेटमायर ने आज अपने T20 क्रिकेट करियर का पहला अर्द्धशतक लगाया.

शिमरन हेटमायर के अलावा वेस्टइंडीज के लिए सलामी बल्लेबाज इविन लुईस (Evin Lewis) ने 17 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 40, लेंडल सिमंस ने चार गेंद में दो, ब्रेंडन किंग ने 23 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 31, कप्तान किरोन पोलार्ड ने 19 गेंद में एक चौके और चार छक्के की मदद से 37, जेसन होल्डर ने नौ गेंद में एक चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 24 और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश रामदीन ने सात गेंद में एक चौके की मदद से नाबाद 11 रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IND vs WI 1st T20I 2019: वेस्टइंडीज को मात देनें के लिए टीम इंडिया ने हैदराबाद में अनोखे तरीके से की प्रैक्टिस, देखें वीडियो

भारत के लिए आज युजवेंद्र चहल ने सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. चहल ने इस दौरान चार ओवर की गेंदबाजी करते हुए 36 रन खर्च किए. चहल के अलावा रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और दीपक चहर ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड