क्रिकेट

Ind vs WI 1st T20I 2019: भारतीय गेंदबाजों के सामने नतमस्तक हुए कैरेबियन बल्लेबाज, टीम इंडिया को मिला 96 रन का लक्ष्य

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे 3 मैचों की T20 सीरीज के पहले मुकाबले में आज अमेरिका के तटीय शहर फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के सामने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 96 रन का लक्ष्य रखा है.

Ind vs WI 1st T20I 2019: भारतीय गेंदबाजों के सामने नतमस्तक हुए कैरेबियन बल्लेबाज, टीम इंडिया को मिला 96 रन का लक्ष्य
भारतीय टीम (Photo Credit-Getty Image)

India vs West Indies 1st T20I 2019: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे 3 मैचों की T20 सीरीज के पहले मुकाबले में आज अमेरिका (America) के तटीय शहर फ्लोरिडा (Florida) के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के सामने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 96 रन का लक्ष्य रखा है.

कैरेबियाई टीम के लिए आज भारतीय गेदबाजों के सामने अनुभवी बल्लेबाज केरन पोलार्ड ही टीक सके. पोलार्ड ने 49 गेदों का सामना करते हुए 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 49 रनों कि साहसिक पारी खेली. पोलार्ड के टीम के लिए जॉन कैम्पबेल ने 0, इविन लेविस ने 0, निकोलस पूरन ने 20, शिमरोन हेटमायर ने 0, रोवमैन पॉवेल ने 04, कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट ने 09, सुनील नरेन ने 02, कीमो पॉल ने 03, शेल्डन कोटरेल ने नाबाद 0 और ओशेन थॉमस ने नाबाद 0 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- Ind vs WI 1st T20I 2019: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहले T20 मैच के दौरान हो सकती है बारिश

भारतीय टीम के लिए तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए. सैनी के अलावा भुवनेश्वर कुमार ने 2, वॉशिंगटन सुंदर, खलील अहमद, क्रूणाल पांड्या और रवींद्र जडेजा ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2019 09:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).