India vs West Indies 1st ODI Match Dream11 Prediction: तिरुवनंतपुरम में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है. टीम इंडिया घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाकर सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश करेगी, जबकि वेस्टइंडीज की नजरें उलटफेर कर शानदार शुरुआत करने पर होंगी. ऐसे में फैंटेसी क्रिकेट खेलने वाले यूजर्स के लिए सही खिलाड़ियों का चयन बेहद अहम रहेगा.

टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 1st ODI Match Dream11 Prediction: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 27 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा. शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी वाली टीम इंडिया घरेलू मैदान पर जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी. वहीं शाई होप (Shai Hope) की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज की टीम भारतीय चुनौती का डटकर सामना करने के इरादे से उतरेगी. रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli) और शेरफेन रदरफोर्ड (Sherfane Rutherford) जैसे स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी से मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Team India Next Match Timing: टीम इंडिया का अगला मैच कितने बजे से शुरू होगा? सुबह और दोपहर के मैच में न हों कंफ्यूज, यहां जानें पूरी डिटेल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है. टीम इंडिया घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाकर सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश करेगी, जबकि वेस्टइंडीज की नजरें उलटफेर कर शानदार शुरुआत करने पर होंगी. ऐसे में फैंटेसी क्रिकेट खेलने वाले यूजर्स के लिए सही खिलाड़ियों का चयन बेहद अहम रहेगा.

भारत बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड (IND vs WI ODI Head To Head)

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच अब तक 142 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारत ने 72 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज ने 64 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. चार मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला, जबकि दो मैच टाई रहे हैं. पिछले पांच वनडे मुकाबलों में भारत ने चार और वेस्टइंडीज ने एक मैच जीता है.

टीम इंडिया को रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली और केएल राहुल से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम शाई होप, शेरफेन रदरफोर्ड और जॉन कैंपबेल पर काफी हद तक निर्भर रहेगी. गेंदबाजी में जेडन सील्स, गुडाकेश मोती और अल्जारी जोसेफ टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे.

भारत बनाम वेस्टइंडीज पिच रिपोर्ट (IND vs WI Pitch Report)

तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को सीम और स्विंग मिल सकती है. बल्लेबाजों को शुरुआत में संभलकर खेलना होगा, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा बल्लेबाजी आसान हो सकती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.

भारत बनाम वेस्टइंडीज ड्रीम11 टीम सुझाव (IND vs WI Dream11 Team Prediction)

विकेटकीपर: केएल राहुल, शाई होप

बल्लेबाज: रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, शेरफेन रदरफोर्ड

ऑलराउंडर: रविंद्र जडेजा, रोस्टन चेज

गेंदबाज: मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, जेडन सील्स

कप्तान (Captain): शुभमन गिल

उपकप्तान (Vice Captain): विराट कोहली.

भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले के लिए संभावित बेस्ट पिक्स (IND vs WI Top Fantasy Picks)

शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं और पिछले नौ वनडे मुकाबलों में 561 रन बना चुके हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली घरेलू परिस्थितियों में बड़ा स्कोर बना सकते हैं. वेस्टइंडीज की ओर से शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड अहम बल्लेबाज साबित हो सकते हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और जेडन सील्स फैंटेसी टीम के लिए बेहतरीन विकल्प रहेंगे.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs WI 1st ODI Match Playing Prediction)

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, मैथ्यू फोर्ड, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के इस पहले वनडे मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now