क्रिकेट

IND vs WI 1st ODI 2019: विराट कोहली ने जीता टॉस, लिया पहले गेंदबाजी करने का फैसला

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज से शुरू हो रहा है. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने प्रोविडेंस स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.

IND vs WI 1st ODI 2019: विराट कोहली ने जीता टॉस, लिया पहले गेंदबाजी करने का फैसला
विराट कोहली और जेसन होल्डर (Photo Credits: Getty Images)

India vs West Indies 1st ODI 2019: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज से शुरू हो रहा है. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने प्रोविडेंस स्टेडियम (Providence Stadium) में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.

बता दें कि वनडे सीरीज से पहले भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले गए 3 मैचों की T20 सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 3-० से मात दिया था.

भारत ने पहले मुकाबले में कैरेबियाई टीम को जहां 16 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट से मात दिया था, वहीं दूसरे मुकाबले में डकवर्थ लुइस नियम के तहत 22 रनों से हराया था. तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम वेस्टइंडीज को 7 विकेट से मात देते हुए इस सीरीज को 3-० से अपने नाम करने में कामयाब रही.

यह भी पढ़ें- IND vs WI 1st ODI 2019: वेस्टइंडीज के साथ पहला ODI मुकाबला कल, T20 की सफलता को दोहराना चाहेगा भारत

संभावित टीमें इस प्रकार है-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, खलील अहमद, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद समी, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, लोकेश राहुल, नवदीप सैनी.

वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), फाबियान ऐलेन, कार्लोस ब्रैथेवट, जॉन कैम्पवेल, रोस्टन चेज, शेल्डन कॉटरेल, क्रिस गेल, शिमरन हेटमायेर, शाई होप, इविन लुइस, कीमो पॉल, निकोलस पूरन, केमार रोच, ओशाने थॉमस.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2019 08:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).