IND vs WI 1st ODI 2019: भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच में बारिश ने फिर डाला खलल, मैच रुका
भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुरुवार को प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच बारिश के कारण रोक दिया गया है. खेल रोके जाने के समय तक वेस्टइंडीज ने 5.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के नौ रन बना लिए हैं. क्रिस गेल 20 गेंदों पर तीन रन और इविन लुइस 14 गेंदों पर चार रन बनाकर नाबाद हैं.
India vs West Indies 1st ODI 2019: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुरुवार को प्रोविडेंस स्टेडियम (Providence Stadium) में खेले जा रहे पहले वनडे मैच बारिश के कारण रोक दिया गया है. खेल रोके जाने के समय तक वेस्टइंडीज ने 5.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के नौ रन बना लिए हैं. क्रिस गेल 20 गेंदों पर तीन रन और इविन लुइस 14 गेंदों पर चार रन बनाकर नाबाद हैं.
इससे पहले, बारिश के कारण टॉस भी देरी हुई थी और फिर मैच को 43-43 ओवरों का कर दिया गया. भारत ने टॉस जीतकर विंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था. यह भी पढ़ें- IND vs WI 1st ODI 2019: विराट कोहली ने जीता टॉस, लिया पहले गेंदबाजी करने का फैसला
भारत के लिए अब तक भुवनेश्वर कुमार ने 3 ओवर की गेंदबाजी की है. भुवनेश्वर ने अपने 3 ओवर के स्पेल में 1 ओवर मेडन फेकते हुए मात्र 2 रन खर्च किए हैं, वहीं दुसरे छोरे से मोहम्मद शमी ने 2.4 ओवर की गेंदबाजी की है. इस दौरान शमी ने 5 रन खर्च किए. बता दें कि दोनों ही भारतीय गेदबाजो की अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2019 10:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

