India vs United States of America, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए को 29 रनों से दी शिकस्त, मोहम्मद सिराज ने चटकाए तीन विकेट; यहां देखें IND बनाम USA मैच का स्कोरकार्ड
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 161 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा नाबाद 84 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर 10 चौके और चार छक्के लगाए. सूर्यकुमार यादव के अलावा तिलक वर्मा ने 25 रन बनाए.
Indian National Cricket Team vs United States Of America National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज यानी 7 फरवरी से हो गया हैं. टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने यूएसए की टीम को 29 रनों के हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया की टीम ने इस टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया हैं. वहीं, यूएसए को पहले ही मुकाबले में करारी हार झेलनी पड़ी हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, यूएसए की कमान मोनंक पटेल (Monank Patel) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए के सामने रखा 162 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs United States Of America National Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 45 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 161 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा नाबाद 84 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर 10 चौके और चार छक्के लगाए. सूर्यकुमार यादव के अलावा तिलक वर्मा ने 25 रन बनाए.
दूसरी तरफ, यूएसए की टीम को अली खान ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. यूएसए की ओर से शैडली वैन शल्कविक ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. शैडली वैन शल्कविक के अलावा हरमीत सिंह ने दो विकेट चटकाए. यूएसए की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 162 रन बनाने थे.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए की टीम का आगाज भी निराशाजनक रहा और महज 11 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. यूएसए की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर महज 132 रन ही बना सकीं. यूएसए की तरफ से शुभम रंजने ने सबसे ज्यादा 37 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान शुभम रंजने ने 22 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के लगाए. शुभम रंजने के अलावा संजय कृष्णमूर्ति ने भी 37 रन बटोरे.
वहीं, टीम इंडिया को मोहम्मद सिराज ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. मोहम्मद सिराज के अलावा अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला 18 फरवरी को नामिबिया के खिलाफ खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरूण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 161/9, 20 ओवर (ईशान किशन 20 रन, अभिषेक शर्मा 0 रन, तिलक वर्मा 25 रन, सूर्यकुमार यादव नाबाद 84 रन, शिवम दुबे 0 रन, रिंकू सिंह 6 रन, हार्दिक पांड्या 5 रन, अक्षर पटेल 14 रन, अर्शदीप सिंह 4 रन और वरुण चक्रवर्ती 0 रन.)
यूएसए की गेंदबाजी: (अली खान 1 विकेट, शैडली वैन शल्कविक 3 विकेट, मोहम्मद मोहसिन 1 विकेट, हरमीत सिंह 2 विकेट).
दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:
यूएसए की बल्लेबाजी: 132/8, 20 ओवर (एंड्रीज़ गौस 6 रन, सैतेजा मुक्कमल्ला 2 रन, मोनांक पटेल 0 रन, मिलिंद कुमार 34 रन, संजय कृष्णमूर्ति 37
रन, शुभम रंजने 37 रन, हरमीत सिंह 0 रन, मोहम्मद मोहसिन 8 रन और शैडली वान शल्कविक नाबाद 2 रन.)
टीम इंडिया की गेंदबाजी: (मोहम्मद सिराज 3 विकेट, अर्शदीप सिंह 2 विकेट, अक्षर पटेल 2 विकेट और वरुण चक्रवर्ती 1 विकेट).
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.