India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

टीम इंडिया बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women National Cricket Team vs Sri Lanka Women National Cricket Team, Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard Update: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 13 सितंबर को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह खिताबी मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जा रहा है. दोनों टीमें पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंची हैं. सात बार की चैंपियन भारतीय टीम रिकॉर्ड आठवां खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरी है, जबकि मौजूदा चैंपियन श्रीलंका लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी. यह भी पढ़ें: IND W vs SL W Women's Asia Cup 2026 Final Weather Report: दुबई में भारत-श्रीलंका फाइनल के दौरान कैसा रहेगा मौसम? जानिए बारिश होगी या नहीं

भारत और श्रीलंका के बीच महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारतीय टीम ने 25 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका को सिर्फ 5 मुकाबलों में सफलता मिली है. एक मैच बेनतीजा रहा है. हालांकि एशिया कप 2024 के फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराकर इतिहास रचा था, इसलिए यह मुकाबला भी बेहद रोमांचक माना जा रहा है.

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कांटे की टक्कर वाला माना जा रहा है. भारत के पास शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा जैसी अनुभवी खिलाड़ी हैं. वहीं श्रीलंका की टीम में चमारी अथापथ्थु, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी और निलाक्षी डी सिल्वा जैसी मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं.

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India Women National Cricket Team vs Sri Lanka Women National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 183 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 68 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस पारी के दौरान शैफाली वर्मा ने महज 39 गेंदों में नौ चौके और दो छक्के लगाए. शैफाली वर्मा के अलावा उपकप्तान स्मृति मंधाना ने 59 रन का योगदान दिया.

दूसरी ओर श्रीलंका महिला की तरफ से चमुदी प्रबोधा ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. श्रीलंका महिला के लिए चमुदी प्रबोधा, चमारी अथापथु और मिताली अयोध्या ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट झटके. चमुदी प्रबोधा, चमारी अथापथु और मिताली अयोध्या के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. अब श्रीलंका महिला को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवरों में 184 रन बनाने होंगे. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर एशिया कप 2026 के खिलाफ पर अपना कब्जा जमाना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 183/5, 20 ओवर (स्मृति मंधाना 59 रन, शैफाली वर्मा 68 रन, हरमनप्रीत कौर 14 रन, ऋचा घोष 17 रन, दीप्ति शर्मा 5 रन, भारती फुलमाली नाबाद 2 रन और गुनालन कमलिनी नाबाद 15 रन.)

श्रीलंका की गेंदबाजी: (चमुदी प्रबोधा 1 विकेट, चमारी अथापथु 1 विकेट और मिताली अयोध्या 1 विकेट).

नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस फाइनल मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now