India vs Sri Lanka Test Series 2026: श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करते ही इतिहास रच देंगे सारांश जैन, 21वीं सदी का टूट जाएगा बड़ा रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 15 अगस्त से शुरू होने जा रहा है, जहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने मंगलवार, 28 जुलाई को भारतीय टीम का ऐलान किया. स्क्वाड में सबसे ज्यादा चर्चा मध्य प्रदेश के 33 वर्षीय ऑलराउंडर सारांश जैन की हुई, जिन्हें पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है.

Sri Lanka National Cricket Team vs India National Cricket Team Test Series 2026: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15-19 अगस्त तक खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गॉल (Galle) के गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Galle International Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा. टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज यानी 28 जुलाई को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इस टीम में सबसे बड़ा आकर्षण मध्य प्रदेश के अनुभवी ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का पहला टेस्ट कॉल-अप रहा. 33 वर्षीय खिलाड़ी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है. वहीं, वॉशिंगटन सुंदर दाएं हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन के कारण कम से कम पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं, जिसकी वजह से सरांश जैन को मौका मिला है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) संभालेंगे. यह भी पढ़ें: Ravindra Jadeja Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में रवींद्र जडेजा का कुछ ऐसा रहा हैं प्रदर्शन, एक क्लिक में जानें 'जड्डू' का रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा 15 अगस्त से शुरू होने जा रहा है, जहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने मंगलवार, 28 जुलाई को भारतीय टीम का ऐलान किया. स्क्वाड में सबसे ज्यादा चर्चा मध्य प्रदेश के 33 वर्षीय ऑलराउंडर सारांश जैन की हुई, जिन्हें पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है. अगर उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने का अवसर मिलता है, तो वह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.

पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मिला मौका

स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए हैं. उन्हें इंग्लैंड दौरे की वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद चयनकर्ताओं ने उनकी जगह सारांश जैन को टीम में शामिल किया.

सारांश दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं और बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. श्रीलंका की टीम में कई बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के कारण चयनकर्ताओं ने एक ऐसे स्पिन ऑलराउंडर को मौका दिया, जो गेंदबाजी के साथ निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सके.

डेब्यू करते ही बना देंगे बड़ा रिकॉर्ड

अगर सारांश जैन को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिलता है, तो वह 21वीं सदी में भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. वह पूर्व भारतीय विकेटकीपर सबा करीम का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. सबा करीम ने साल 2000 में बांग्लादेश के खिलाफ 32 साल 362 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था. वहीं, सारांश जैन यदि गॉल टेस्ट में उतरते हैं, तो वह 33 साल 119 दिन की उम्र में अपना पहला टेस्ट खेलेंगे और यह अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.

लंबे संघर्ष के बाद मिला टीम इंडिया का टिकट

मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सारांश जैन ने 2014 में अपना फर्स्ट क्लास करियर शुरू किया था. पिछले 11-12 वर्षों से लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद आखिरकार उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है. उनकी मेहनत और निरंतर प्रदर्शन का ही नतीजा है कि अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खुद को साबित करने का मौका मिला है.

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन.

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त के बीच सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में होगा. दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होंगे.

Share Now