India vs South Africa Women’s 6th T20I: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 105 रन से हराया

सलामी बल्लेबाज लीजेले ली और कप्तान सुने लूस की शानदार पारियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम को छठे और आखिरी मैच में टी20 क्रिकेट के उसके दूसरे न्यूनतम स्कोर 70 रन पर समेटकर 105 रन से हरा दिया.

दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम (Photo Credits-Cricket South Africa Twitter)

सूरत. सलामी बल्लेबाज लीजेले ली और कप्तान सुने लूस की शानदार पारियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम को छठे और आखिरी मैच में टी20 क्रिकेट के उसके दूसरे न्यूनतम स्कोर 70 रन पर समेटकर 105 रन से हरा दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली दक्षिण अफ्रीका टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 175 रन बनाये. जवाब में भारतीय टीम 17 . 3 ओवर में 70 रन पर आउट हो गई जो टी20 क्रिकेट में उसका दूसरा न्यूनतम स्कोर है. रनों के अंतर से हिसाब से यह किसी भी टीम की भारत के खिलाफ यह सबसे बड़ी जीत रही.

दक्षिण अफ्रीका के लिये ली ने 47 गेंद में 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 84 रन बनाये जबकि लूस ने 56 गेंद में सात चौकों की मदद से 62 रन बनाये.

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 105 रन से हराया-

भारत के लिये सिर्फ वेदा कृष्णामूर्ति (26) और अरूंधति रेड्डी (22) ही दोहरे अंक तक पहुंच सकी. अपना सौवां टी20 मैच खेल रही कप्तान हरमनप्रीत कौर एक रन ही बना सकी.

Share Now

संबंधित खबरें

RJ Princy Parikh Rape Threat: T20 वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद इन्फ्लुएंसर प्रिंसी पारिख को मिली रेप की धमकियां, David Miller के साथ वाली रील करना पड़ा डिलीट

India T20 World Cup 2026 Qualification Scenario: दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद भी टीम इंडिया कैसे पहुंच सकती है सेमीफाइनल? यहां जानें पूरा समीकरण

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\