India vs South Africa Test Series Schedules: 26 दिसंबर से खेली जाएगी टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज, यहां जानें मैच टाइमिंग और शेड्यूल सहित पूरी डिटेल्स
बता दें कि टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव और वनडे सीरीज में केएल राहुल टीम इंडिया के कप्तान थे. हालांकि, टेस्ट सीरीज में टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है. टेस्ट सीरीज के लिए रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह की भी टीम में वापसी हुई हैं.
मुंबई: साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ वनडे सीरीज (ODI Series) में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया (Team India) अब मेजबान टीम के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) के लिए तैयार है.जिसकी शुरुआत सेंचुरियन (Centurion) में 26 दिसम्बर से होगी. वहीं इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 जनवरी से न्यूलैंड्स (Newlands) में खेला जाएगा. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. IND vs SA 1st Test: इस मामले में ईशांत शर्मा को पीछे छोड़ सकते हैं जसप्रीत बुमराह, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में होगी सबकी निगाहें
सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में अभी तक कुल 28 इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान महज 3 टेस्ट मैच ही सिर्फ ड्रा हुए हैं जबकि 25 मुकाबलों के रिजल्ट आए हैं. सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में 9 मैच ऐसे रहे जब जीतने वाली टीम ने रन और एक पारी से जीत हासिल की है. सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में पिछले 13 मैचों में रिजल्ट आए हैं. सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए काफी मदद रहती है.
टेस्ट सीरीज के लिए अफ्रीका का दौरा टीम इंडिया 9वीं बार कर रही है. इस दौरान टीम इंडिया ने अफ्रीकी सरजमीं पर 31 सालों में अभी तक कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती हैं. ऐसे में रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया अब दो मैचों की सीरीज को हरहाल में जीतना चाहेगी. बता दें कि साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया ने अब तक आठ टेस्ट सीरीज खेली है. इस दौरान टीम इंडिया को इन आठ सीरीज में से सात सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया महज एक बार साल 2010-11 में यहां सीरीज ड्रॉ कराने में सफल रही थी.
बता दें कि टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव और वनडे सीरीज में केएल राहुल टीम इंडिया के कप्तान थे. हालांकि, टेस्ट सीरीज में टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है. टेस्ट सीरीज के लिए रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह की भी टीम में वापसी हुई हैं.
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा. ये मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से 7 जनवरी के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा. यह टेस्ट मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर दो बजे से खेला जाएगा.
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकेंगे. इसके अलावा फैंस मोबाइल पर डिज्नीप्लस हॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भी देख सकेंगे.
टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यू ईश्वरन, रवि अश्विन, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल, केएस भरत, शार्दुल ठाकुर, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.
टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका: टेंबा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी, डीन एल्गर, एडन मार्करम, कीगन पीटरसन, मार्को यानसेन, वियान मुल्डर, डेविड बेडिंघम, ट्रेस्टन स्टब्स, काइल वैरेनी, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, लुंगी नगिदी और कगीसो रबाडा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2023 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

