India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Record And Milestone: आज के मुकाबले में ये भारतीय खिलाड़ी अपने नाम कर सकते हैं महारिकॉर्ड, यहां देखें आकंड़ें

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज यानी 22 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 43वां मुकाबला खेला जाने वाला है. सुपर-8 के इस तीसरे मैच में टीम इंडिया के एक नहीं बल्कि तीन-तीन खिलाड़ियों के पास एक खास मुकाम हासिल करने का मौका होगा.

भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 43rd Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 43वां मुकाबला आज यानी 22 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह मैच सुपर-8 के ग्रुप-1 का अहम मुकाबला है, जहां दोनों टीमें सेमीफाइनल की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 147 रनों का लक्ष्य, फिलिप साल्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज यानी 22 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 43वां मुकाबला खेला जाने वाला है. सुपर-8 के इस तीसरे मैच में टीम इंडिया के एक नहीं बल्कि तीन-तीन खिलाड़ियों के पास एक खास मुकाम हासिल करने का मौका होगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया के तीन खिलाड़ियों के पास पूर्व ऑफ स्पिनर आर अश्विन को पीछे छोड़कर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का मौका होगा.

दरअसल, आर अश्विन टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं. आर अश्विन ने टीम इंडिया के लिए साल 2012 से लेकर 2022 तक कुल 24 मैच खेले और इस दौरान 32 विकेट हासिल किए हैं. अब जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या के पास आर अश्विन के इस रिकॉर्ड को तोड़कर टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का मौका होगा.

इस मामले में जसप्रीत बुमराह बन सकते हैं नंबर 1

जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया के लिए साल 2016 से लेकर 2026 तक टी20 वर्ल्ड कप में कुल 21 मैच खेले हैं. इस दौरान जसप्रीत बुमराह ने 30 विकेट हासिल किए हैं. अब अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जसप्रीत बुमराह तीन विकेट हासिल कर लेते हैं तो वो आर अश्विन को पीछे छोड़कर टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे.

अर्शदीप सिंह रच सकते हैं इतिहास

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने साल 2022 से लेकर 2026 तक कुल 17 मैच टी20 वर्ल्ड कप में खेले हैं. इस दौरान अर्शदीप सिंह के नाम भी 30 विकेट दर्ज है. अब अर्शदीप सिंह के पास भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौका होगा कि वो तीन विकेट लेकर आर अश्विन को पीछे छोड़ते हुए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएं.

हार्दिक पांड्या भी कतार में शामिल

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में साल 2016 से लेकर 2026 तक कुल 28 मैच खेले हैं. इस दौरान हार्दिक पांड्या ने 29 विकेट चटकाए हैं. अब अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार्दिक पांड्या तीन विकेट लेते हैं तो आर अश्विन के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. वहीं चार विकेट लेने के साथ ही हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan Asian Games 2026 Quarter-Final Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान क्वार्टरफाइनल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Afghanistan Asian Games 2026 Quarter-Final Match Stats And Preview: एशियन गेम्स 2026 में अफगानिस्तान से कल भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

India vs West Indies, 1st ODI Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 296 रनों का टारगेट, जस्टिन ग्रीव्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia 2nd ODI Match Scorecard: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 366 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमक़ेदारी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड