India vs South Africa, 5th T20I Match Key Players To Watch Out: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी पिछले मुकाबले में कुछ खास नहीं थी. पूरी टीम महज 117 रन पर ऑलआउट हुई थी. ऐसे में सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और युवा विस्फोटक डेवाल्ड ब्रेविस जैसे बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. तीसरे टी20 मुकाबले में कप्तान एडेन मार्करम ने 61 रन बनाए थे. एडेन मार्करम उसी फॉर्म को आगे ले जाना चाहेंगे.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 5th T20I Match Key Players To Watch: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज यानी 19 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. लखनऊ में कोहरे के कारण चौथा टी20 मुकाबला रद्द कर दिया गया था. इससे पहले तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को सात विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब पांचवें टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में बराबरी करना चाहेगी. जबकि, टीम इंडिया सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs England, 3rd Test Day 3 Stumps Scorecard: तीसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने मैच में बनाई पकड़, ट्रेविस हेड ने जड़ा धमाकेदार शतक; यहां देखें स्कोरकार्ड

इस बीच आखिरी मुकाबले से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा हैं. खराब फॉर्म से जूझ रहे टीम इंडिया के उप कप्तान शुभमन गिल पैर के अंगूठे में चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले से बाहर हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभमन गिल को ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोट लगी थीं. सीरीज का चौथा मुकाबला लखनऊ में होना था, लेकिन कोहरे की वजह से मैच को रद्द करना पड़ा था. दक्षिण अफ्रीका आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज को बराबरी पर खत्म करना चाहेगी. ऐसे में चलिए मुकाबले के प्रीव्यू और महत्वपूर्ण बातों पर नजर डालते हैं.

बता दें कि इससे पहले शुभमन गिल कोलकाता में पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन लगी गर्दन की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए थे जिसके लिए उन्हें दो दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था. मौजूदा टी20 सीरीज में शुभमन गिल का प्रदर्शन खराब रहा है. शुभमन गिल ने शुरुआती दो मैच में चार और शून्य रन बनाए. इसके बाद धर्मशाला में तीसरे मैच में 28 रन की पारी खेली.

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में हो सकता हैं बदलाव

चौथे टी20 से पहले सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल चोटिल हो गए थे. इसके साथ ही शुभमन गिल का फॉर्म भी अच्छा नहीं है. ऐसे में आखिरी मुकाबले में उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिल सकता है. खराब फॉर्म में चल रहे कप्तान सूर्यकुमार यादव से एक अच्छी पारी की उम्मीद होगी.

ऐसी नजर आ सकती है दक्षिण अफ्रीका की टीम

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी पिछले मुकाबले में कुछ खास नहीं थी. पूरी टीम महज 117 रन पर ऑलआउट हुई थी. ऐसे में सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और युवा विस्फोटक डेवाल्ड ब्रेविस जैसे बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. तीसरे टी20 मुकाबले में कप्तान एडेन मार्करम ने 61 रन बनाए थे. एडेन मार्करम उसी फॉर्म को आगे ले जाना चाहेंगे.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs SA T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2006 में खेला गया था. अब तक 35 मुकाबलों में दोनों टीमें आमने-सामने हुई हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 20 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम को महज 13 मैच में जीत मिली है. दो मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 15 मुकाबले खेले गए हैं. सात मैच में भारत को जीत मिली है. सात मुकाबले दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम किए हैं.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें (IND vs SA Key Players To Watch)

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma): टीम इंडिया के घातक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पिछले 10 टी20 मुकाबलों में 43.89 की औसत और 174.77 की स्ट्राइक रेट से 395 रन बनाए हैं. ऐसे में अभिषेक शर्मा उसी फॉर्म को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी जारी रखना चाहेंगे. हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है.

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav): टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस सीरीज में कमाल कर सकते हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड शानदार रहा हैं. मौजूदा टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सूर्यकुमार यादव पहले मैच में जल्द पवेलियन लौट गए थे. आज के मुकाबले में सूर्यकुमार यादव अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचा सकते हैं.

वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy): टीम इंडिया के युवा स्टार गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. वरुण चक्रवर्ती ने पिछले सात मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं. आज के मुकाबले में भी वरुण चक्रवर्ती अपनी गेंदबाजी से कोहराम मचा सकते हैं.

डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis): दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने अपने वनडे करियर की शानदार शुरुआत की है. शुरुआती पांच मैचों में हर बार 50 से अधिक रन बनाने वाले डेवाल्ड ब्रेविस ने तेजी से इस प्रारूप में अपनी पहचान बनाई है. पिछले नौ मैच के बाद डेवाल्ड ब्रेविस की औसत 67.75 की रही है, जो उनके निरंतर प्रदर्शन का सबूत है.

क्विंटन डिकॉक (Quinton De Kock): दक्षिण अफ्रीका के घातक बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने टीम इंडिया के खिलाफ 53.85 की औसत से 1,077 रन बनाए हैं. ऐसे में क्विंटन डिकॉक पर भी सभी की निगाहें रहने वाली हैं. क्विंटन डिकॉक भी शानदार फॉर्म में हैं.

ओटनील बार्टमैन (Ottneil Baartman): ओटनील बार्टमैन ने इस सीरीज में शानदार गेंदबाजी की हैं. ओटनील बार्टमैन बीच के ओवरों में रन रोकने के साथ-साथ महत्वपूर्ण विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं. ओटनील बार्टमैन ने इस साल 10 वनडे मैचों में 27.76 की औसत से 17 विकेट लिए हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs SA 5th T20I Probable Playing XI)

टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह.

दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसन, लुथो सिपामला, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड