IND vs SA 3rd Test Match 2019: टीम इंडिया की शानदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 162 रनों पर हुई ऑल आउट

भारत ने यहां झारखंड क्रिकेट स्टेडियम (जेएससीए) स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 56.2 ओवरों में 162 रनों पर ढेर कर दिया.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter/BCCI)

India vs South Africa 3rd Test Match 2019: भारत ने यहां झारखंड क्रिकेट स्टेडियम (जेएससीए) स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 56.2 ओवरों में 162 रनों पर ढेर कर दिया. भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 497 रनों पर घोषित कर दी थी. इस लिहाज से भारत के पास 335 रनों की बढ़त है. भारत ने मेजबान टीम को फॉलोऑन दिया है.

दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरुआत दो विकेट के नुकसान पर नौ रनों के साथ की थी. उसके अधिकतर बल्लेबाज संघर्ष करते रहे. जुबेर हमजा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 62 रन बनाए. उन्होंने टेम्बा बावुमा (32) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की.

इस साझेदारी के अलावा जॉर्ज लिंडा (37) और एनरिक नोर्टजे (4) आठवें विकेट के लिए 32 रन जोड़े जो इस पारी में दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. तीन बल्लेबाजों के अलावा कोई और बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका. यह भी पढ़ें- IND vs SA 3rd Test Match 2019: भारत का विशाल स्कोर, दक्षिण अफ्रीका की खराब शुरूआत

भारत के लिए उमेश यादव ने तीन विकेट लिए. मोहम्मद शमी, शहबाज नदीम, रवींद्र जडेजा के हिस्से दो-दो सफलताएं आईं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\