क्रिकेट

अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप करने के बाद विराट ने भरी हुंकार, कहा- हम दुनिया में कहीं भी जीत सकते हैं

भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते यहां दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में पारी और 202 रनों से करारी शिकस्त दी. भारत ने इस दमदार जीत के साथ ही टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया.

अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप करने के बाद विराट ने भरी हुंकार, कहा- हम दुनिया में कहीं भी जीत सकते हैं
विराट कोहली (Photo Credits: Getty Images)

India vs South Africa 3rd Test Match 2019: भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते यहां दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में पारी और 202 रनों से करारी शिकस्त दी. भारत ने इस दमदार जीत के साथ ही टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया. मेजबान टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस बड़ी जीत के बाद कहा कि उनकी टीम में दुनिया में कहीं भी जीत दर्ज करने का माद्दा है. फॉलोऑन का सामना करते हुए मेहमान टीम अपनी दूसरी पारी में महज 133 रनों पर सिमट गई. भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 497 रन बनाकर घोषित की थी जबकि दक्षिण अफ्रीका महज 162 रनों पर ढेर हो गई थी और उसे फॉलोऑन झेलना पड़ा था.

मैच के बाद कोहली ने कहा, "यह जीत बहुत शानदार है, आप लोगों ने देखा है कि हम कैसा खेल रहे हैं. एक टीम के तौर पर हमारा प्रदर्शन बहुत दमदार रहा है. हमने उन पिचों पर विकेट लिए हैं जहां गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद नहीं है और मुझे इस पर बहुत गर्व है. विदेशी दौरों पर भी हम हर कड़ा मुकाबला करना चाहते हैं. टीम की मानसिक दृढ़ता देखना लाजवाब है. यह सीरीज हमारे लिए बहुत अच्छी रही है." यह भी पढ़ें- IND vs BAN Test Series 2019: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, सिर्फ 50 रुपए में देख सकते हैं भारत बनाम बांग्लादेश का मैच

कोहली ने कहा, "दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनने के लिए आपको बहुआयामी होना पड़ता है. स्पिन हमेशा हमारी ताकत रही है और बल्लेबाजी हमारे लिए कोई समस्या नहीं रही है. टीम में केवल ईशांत शर्मा ही अनुभवी तेज गेंदबाज थे. फील्डर्स ने भी कड़ी मेहनत की. हमारी टीम की कैचिंग भी अच्छी रही." उन्होंने कहा, "जैसा मैंने कहा कि बिना अनुभव के भी हमने बहुत बेहतरीन प्रदर्शन किया है और हमारा विश्वास है कि हम दुनिया में कहीं भी जीत सकते हैं. खेल के नतीजे काफी हद तक माइंडसेट और मेहनत पर निर्भर करते हैं." दक्षिण अफ्रीका के ऊपर भारत की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है. भारत ने घरेलू धरती पर लगातार 11 टेस्ट सीरीज जीतकर एक रिकॉर्ड भी बना दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2019 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).