क्रिकेट

IND vs SA 3rd Test Match 2019: रोहित शर्मा ने रचा नया कीर्तिमान, एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बने बल्लेबाज

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी तीन मैचों की सीरीज में रोहित अब तक कुल 17 छक्के लगा चुके हैं.

IND vs SA 3rd Test Match 2019: रोहित शर्मा ने रचा नया कीर्तिमान, एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बने बल्लेबाज

India vs South Africa 3rd Test Match 2019: भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी तीन मैचों की सीरीज में रोहित अब तक कुल 17 छक्के लगा चुके हैं. वह बांग्लादेश के साथ 2018 में हुई दो मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज के शिमरोन हिटमायेर के 15 छक्कों के रिकार्ड को पीछे छोड़ चुके हैं. रोहित ने यहां जारी तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को अपने करियर का छठा शतक पूरा किया. साथ ही दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी इस सीरीज में यह उनका तीसरा शतक है.

रोहित के नाम किसी एक टेस्ट मैच में सबसे अधिक छक्कों का रिकार्ड है. रोहित ने विशाखापट्टनम में आयोजित पहले टेस्ट मैच में कुल 13 छक्के लगाए थे. रोहित ने पाकिस्तान के वसीम अकरम के 12 छक्कों के रिकार्ड को ध्वस्त किया था. अब रोहित क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारत के लिए सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकार्ड अपने नाम कर चुके हैं. यह भी पढ़ें- IND vs SA 3rd Test Match 2019: धोनी के होम ग्राउंड पर दर्शकों की पड़ी आकाल, महज 200 रूपए कीमत होने के बावजूद नहीं बीके पूरे टिकट

साथ ही रोहित एक सीरीज में तीन शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बन गए हैं. रोहित के अलावा सुनील गावस्कर ने तीन मौकों पर एक सीरीज में तीन या उससे अधिक शतक लगाए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2019 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).