India vs South Africa, 3rd ODI Match Winner Prediction: तीसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव विशाखापत्तनम में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. इस मैदान पर कुलदीप यादव ने चार वनडे मुकाबलों की चार पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल नौ विकेट चटकाए हैं. कुलदीप यादव ने 19.22 की औसत और 5.58 की इकॉनामी से गेंदबाजी की है. इस दौरान कुलदीप यादव का 42 रन देकर तीन विकेट लेना बेस्ट प्रदर्शन रहा है.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 3rd ODI Match Winner Prediction: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्याणक मुकाबला आज यानी 6 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को चार विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज पर अपना कब्जा करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल (KL Rahul) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: South Africa Women vs Ireland Women, 1st T20I Match Cape Town Pitch Report: केप टाउन में आयरलैंड के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज करेंगे कमाल, मैच से पहले जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 17 रन से जीत मिली थी. जबकि, दूसरा मैच दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट से जीता था. ऐसे में दोनों टीमें आखिरी मुकाबला हर हाल में जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. विशाखापत्तनम के मैदान पर एक बेहद रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. ऐसे में चलिए मुकाबले के प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण बातों पर नजर डालते हैं.

विशाखापत्तनम के मैदान पर टीम इंडिया के घातक बल्लेबाज विराट कोहली वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इस मैदान पर विराट कोहली ने वनडे मैचों की सात पारियों में कुल 587 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से तीन शतक और दो अर्धशतक निकले हैं. इस मामले में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं. इस मैदान पर रोहित शर्मा ने सात वनडे मैचों की सात पारियों में कुल 355 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा ने एक शतक और दो अर्धशतक जड़ें हैं.

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव विशाखापत्तनम में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. इस मैदान पर कुलदीप यादव ने चार वनडे मुकाबलों की चार पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल नौ विकेट चटकाए हैं. कुलदीप यादव ने 19.22 की औसत और 5.58 की इकॉनामी से गेंदबाजी की है. इस दौरान कुलदीप यादव का 42 रन देकर तीन विकेट लेना बेस्ट प्रदर्शन रहा है.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे हेड टू हेड (IND vs SA ODI Head To Head)

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 96 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 52 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को 41 मैच में जीत मिली है. वहीं तीन मैच रद्द हुए हैं. आंकड़े में दक्षिण अफ्रीका काफी आगे है. भारतीय सरजमीं पर इन दोनों टीमों के बीच 34 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 19 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, 15 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मारी है.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (IND vs SA Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में भारत की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर भारत की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. भारत के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे सीरीज का तीसरा मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

भारत की जीत की संभावना: 55%

दक्षिण अफ्रीका की जीत की संभावना: 45%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (India vs South Africa 3rd ODI Probable Playing XI)

टीम इंडिया: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह.

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, तेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, ओटनाइल बार्टमैन , डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, ओटनाइल बार्टमैन और लुंगी एनगिडी.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India T20 World Cup 2026 Qualification Scenario: दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद भी टीम इंडिया कैसे पहुंच सकती है सेमीफाइनल? यहां जानें पूरा समीकरण

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\