क्रिकेट

IND vs SA 2nd Test Match 2019: मयंक अग्रवाल का शानदार शतक, भारत ने पहले दिन बनाए 273/3

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिन का खेल समाप्त होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 273 रन बना लिए हैं.

IND vs SA 2nd Test Match 2019: मयंक अग्रवाल का शानदार शतक, भारत ने पहले दिन बनाए  273/3
विराट कोहली (Photo Credits: Getty Images)

India vs South Africa 2nd Test Match 2019: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पुणे (Pune) के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Maharashtra Cricket Association Stadium) में जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिन का खेल समाप्त होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 273 रन बना लिए हैं. टीम के लिए कप्तान विराट कोहली नाबाद 63 और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे नाबाद 18 रन बनाकर खेल रहे हैं.

इस पहले आज पारी की शुरुआत करने मैदान में आए सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 195 गेदों में 16 चौके और दो छक्के की मदद से 108 रनों की शतकीय पारी खेली. अग्रवाल के अलावा रोहित शर्मा ने 14, चेतेश्वर पुजारा ने 58 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली.

मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए पहले तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा सबसे सफल रहे. रबाडा ने पहले दिन 18.1 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 48 रन खर्च कर तीन सफलता प्राप्त की. बता दें की अफ्रीकी टीम को पहले दिन रबाडा के अलावा और किसी गेंदबाज को कोई सफलता नहीं मिली.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2019 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).