IND vs SA 2nd Test Match 2019: भारत ने अपनी पहली पारी 601/5 पर की घोषित

भारत ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी पांच विकेट के नुकसान पर 601 रनों पर घोषित कर दी.

विराट कोहली और मयंक अग्रवाल (Photo Credits: Getty Images)

India vs South Africa 2nd Test Match 2019: भारत ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी पांच विकेट के नुकसान पर 601 रनों पर घोषित कर दी. कप्तान विराट कोहली 254 रनों पर नाबाद लौटे. रवींद्र जडेजा (91) जैसे ही आउट हुए कोहली ने पारी घोषित करने का फैसला किया. कोहली ने अपने टेस्ट करियर का अब का सबसे बड़ा व्यक्तिगत योग बनाया.

कोहली ने अपनी नाबाद पारी में 336 गेंदों का सामना कर तीन चौके और दो छक्के मारे. जडेजा ने 104 गेंदों का सामना किया. उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए. इन दोनों के अलावा मयंक अग्रवाल ने 195 गेंदों पर 16 चौके और दो छक्कों की मदद से 108 रनों की पारी खेली. यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने जड़ा दोहरा शतक, डॉन ब्रेडमैन सहित कई दिग्गजों का तोड़ा रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 7 हजार रन

उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 59 और चेतेश्वर पुजारा ने 58 रनों का योगदान दिया. दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबादा ने तीन, केशव महाराज और सेनुरान मुथुसामी ने एक-एक विकेट लिया.

Share Now

\