India vs South Africa 2nd Test Day 5 Video Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने 25 साल पुराना इतिहास दोहराया, गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया को हराकर सीरीज पर किया 2-0 से कब्जा; यहां देखें मैच का पूरा हाइलाइट्स

दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और महज 21 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. दूसरी पारी में टीम इंडिया 63.5 ओवर में महज 140 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से रवीन्द्र जड़ेजा ने सबसे ज्यादा 54 रनों की जुझारू पारी खेली.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 2nd Test Match Day 5 Full Video Highlights: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में खेला गया. दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टीम इंडिया को 409 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया हैं. दूसरी पारी में टीम इंडिया 63.5 ओवर में महज 140 रन बनाकर सिमट गई. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर थीं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे थीं. यह भी पढ़ें: India vs South Africa 2nd Test Day 5 Video Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने 25 साल पुराना इतिहास दोहराया, गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया को हराकर सीरीज पर किया 2-0 से कब्जा; यहां देखें मैच का पूरा हाइलाइट्स

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर भारत पर भारी दबाव बना दिया. सेनुरन मुथुसामी ने 206 गेंदों पर 109 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि मार्को यानसन 93 रन बनाकर आउट हुए. एडेन मार्करम (38), रयान रिकेलटन (35), तेंबा बावुमा (41), ट्रिस्टन स्टब्स (49) और काइल वेरेयने (45) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. भारतीय गेंदबाजों को पूरे दिन विकेट के लिए संघर्ष करना पड़ा. कुलदीप यादव भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 29.1 ओवर में 115 रन देकर 4 विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट झटके.

टीम इंडिया की पहली पारी

टीम इंडिया की पहली पारी 83.5 ओवर में 201 रनों पर सिमट गई और दक्षिण अफ्रीका अब भी 288 रनों की बढ़त के साथ मजबूत स्थिति में है. भारत की पारी में यशस्वी जायसवाल ने 58 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज़ बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सका. KL राहुल (22), साई सुदर्शन (15) और ऋषभ पंत (7) जैसे प्रमुख बल्लेबाज़ जल्दी-जल्दी आउट होते गए, जिससे टीम मुश्किलों में घिर गई. वाशिंगटन सुंदर ने 48 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाने की कोशिश की, जबकि कुलदीप यादव ने 134 गेंदों पर जुझारू 19 रन जोड़कर पारी को लंबा खींचा. दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाज़ी पूरी तरह हावी रही. मार्को यानसन ने 19.5 ओवर में 48 रन देकर शानदार 6 विकेट चटकाए और भारतीय बल्लेबाज़ों को बार-बार परेशान किया. साइमन हार्मर ने 3 विकेट लेकर महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि केशव महाराज को एक सफलता मिली.

दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी 260/5 के स्कोर पर घोषित कर दी. ट्रिस्टन स्टब्स के अलावा जोरजी ने 68 गेंदों में 49 रन बनाए. रविंद्र जडेजा ने 28.3 ओवर गेंदबादी की और 3 मेडन के साथ 62 रन देकर 4 विकेट लिए. जडेजा के अलावा 1 सफलता वाशिंगटन सुंदर को मिली. दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी सिर्फ 201 रन पर समाप्त हो गई थी.

टीम इंडिया की दूसरी पारी

दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और महज 21 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. दूसरी पारी में टीम इंडिया 63.5 ओवर में महज 140 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से रवीन्द्र जड़ेजा ने सबसे ज्यादा 54 रनों की जुझारू पारी खेली. रवीन्द्र जड़ेजा के अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने 16 रन बटोरे. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से साइमन हार्मर ने सबसे ज्यादा छह विकेट अपने नाम किए. साइमन हार्मर के अलावा केशव महाराज ने दो विकेट चटकाए.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Streaming: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड