India vs South Africa 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को 51 रनों से रौंदा, ओटनील बार्टमैन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार यानी 14 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला (Dharamsala) के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.

South Africa cricket team (Photo Credits: X/ @ProteasMenCSA)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 2nd T20I Match Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 11 दिसंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चंडीगढ़ (Chandigarh) के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur) में खेला गया. दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टीम इंडिया को 51 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे टी20 मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. यह भी पढ़ें: India vs South Africa 2nd T20I Match Scorecard: चंडीगढ़ में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को दिया 214 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 38 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 213 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 90 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान क्विंटन डी कॉक ने 46 गेंदों पर पांच चौके और सात छक्के लगाए. क्विंटन डी कॉक के अलावा डोनोवन फरेरा ने नाबाद 30 रन बनाए.

दूसरी तरफ, टीम इंडिया को वरुण चक्रवर्ती ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. वरुण चक्रवर्ती के अलावा अक्षर पटेल ने एक विकेट चटकाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 214 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा और महज 32 रन के स्कोर पर टीम के तीन मुख्य बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. टीम इंडिया 19.1 ओवर में महज 162 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 62 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान तिलक वर्मा ने 34 गेंदों पर दो चौके और पांच छक्के लगाए. तिलक वर्मा के अलावा जितेश शर्मा ने 27 रन बटोरे.

वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम को लुंगी एनगिडी ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से ओटनील बार्टमैन ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. ओटनील बार्टमैन के अलावा लुंगी एनगिडी, मार्को जानसन और लूथो सिपाम्ला ने दो-दो विकेट चटकाए. दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार यानी 14 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला (Dharamsala) के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी: 213/4, 20 ओवर (रीज़ा हेंड्रिक्स 8 रन, क्विंटन डी कॉक 90 रन, एडेन मार्कराम 29 रन, डेवाल्ड ब्रेविस 14 रन, डेविड मिलर नाबाद 20 रन और डोनोवन फरेरा नाबाद 30 रन.)

टीम इंडिया की गेंदबाजी: (वरुण चक्रवर्ती 3 विकेट और अक्षर पटेल 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 162/10, 19.1 ओवर (अभिषेक शर्मा 17 रन, शुभमन गिल 0 रन, सूर्यकुमार यादव 5 रन, तिलक वर्मा 62 रन, अक्षर पटेल 21 रन, हार्दिक पांड्या 20 रन, शिवम दुबे 1 रन, जितेश शर्मा 27 रन, अर्शदीप सिंह 4 रन, वरुण चक्रवर्ती 0 रन और जसप्रीत बुमराह नाबाद 0 रन.)

दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी: (लुंगी एनगिडी 2 विकेट, मार्को जानसन 2 विकेट, ओटनील बार्टमैन 4 विकेट और लूथो सिपाम्ला 2 विकेट).

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Dream11 Prediction: रावलपिंडी में आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड