India vs South Africa, 2nd T20I Match Full Details: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को हराकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले देखें प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

पहले टी20 मुकाबले में मिली शानदार जीत के बाद अब टीम इंडिया दूसरे मुकाबले में कोई भी बदलाव नहीं करना चाहेगी. हालांकि, टॉपआर्डर के बल्लेबाज खासकर शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव ने पहले मुकाबले में कुछ खास नहीं किया. अब दूसरे मैच में दोनों ही बल्लेबाज अपनी फॉर्म प्राप्त करना चाहेंगे. गेंदबाजी में एक बार फिर जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या से काफी उम्मीद होगी.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 2nd T20I Match 2025 Full Details: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी 11 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चंडीगढ़ (Chandigarh) के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 101 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) करते नजर आएंगे. यह भी पढ़ें: Rohit Sharma And Virat Kohli Latest ICC Rankings: आईसीसी रैंकिंग में टॉप पर होने के बाद भी रोहित शर्मा और विराट कोहली पर लटकी तलवार? भविष्य को लेकर सवालों के बीच दोनों धुरंधर घिरे

भारत ने कटक में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में 101 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी टीम इंडिया ने 175 रन बोर्ड पर लगाए. जवाब में दक्षिण अफ्रीका महज 74 के स्कोर पर ऑल-आउट हो गई. 58 रन बनाने और एक विकेट लेने के लिए हार्दिक पांड्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. अब सबकी नजर दूसरे टी20 मुकाबले पर टिकी रहने वाली हैं.

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर में 11 दिसंबर को खेला जाएगा. सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 101 रन से शानदार जीत मिली थी. ऐसे में एडेन मार्करम की टीम दूसरे मैच में जोरदार वापसी कर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर लाना चाहेगी. चलिए इस मुकाबले के प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण बातों पर नजर डालते हैं.

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs SA T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2006 में खेला गया था. अब तक 32 मुकाबलों में दोनों टीमें आमने-सामने हुई हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 19 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम को महज 12 मैच में जीत मिली है. 1 मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 13 मुकाबले खेले गए हैं. छह मैच में भारत को जीत मिली है. छह मुकाबले दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम किए हैं.

दूसरे टी20 मुकाबले में कुछ ऐसी नजर आ सकती हैं टीम इंडिया

पहले टी20 मुकाबले में मिली शानदार जीत के बाद अब टीम इंडिया दूसरे मुकाबले में कोई भी बदलाव नहीं करना चाहेगी. हालांकि, टॉपआर्डर के बल्लेबाज खासकर शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव ने पहले मुकाबले में कुछ खास नहीं किया. अब दूसरे मैच में दोनों ही बल्लेबाज अपनी फॉर्म प्राप्त करना चाहेंगे. गेंदबाजी में एक बार फिर जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या से काफी उम्मीद होगी.

दक्षिण अफ्रीका करेगी बदलाव?

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में काफी निराश किया था. ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज दूसरे मुकाबले में वापसी करना चाहेंगे. पहले मैच में पूरी टीम महज 74 रन पर सिमट गई थी. सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और कप्तान एडेन मार्करम जैसे घातक बल्लेबाज दूसरे मैच में बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें (Key Players To Watch Out)

टीम इंडिया के घातक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पिछले 10 टी20 मुकाबलों में 43.89 की औसत और 174.77 की स्ट्राइक रेट से 395 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा के अलावा हार्दिक पांड्या ने पहले टी20 मुकाबले में 28 गेंदों में 59 रन बनाए थे. दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस के बल्ले से पिछले नौ मैच में 179.74 की स्ट्राइक रेट से 284 रन निकले थे. ट्रिस्टन स्टब्स ने पिछले छह मैच में 143 रन बनाए हैं. वरुण चक्रवर्ती ने पिछले 8 मैच में 12 विकेट चटकाए हैं. कुलदीप यादव के नाम पिछले 5 मैच में 11 विकेट है.

कब और कहां देखें मैच?

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7 बजे से से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इसका सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs SA 2nd T20I Probable Playing XI)

टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह.

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन, केशव महाराज, लुथो सिपामला, लुंगी एनगिडी और एनरिच नॉर्किया.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट