क्रिकेट

IND vs SA 1st Test Match 2019: बारिश के कारण पहले दिन का खेल नहीं हो सका पूरा, टीम इंडिया 202/0

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां विशाखापट्टनम के डॉ. वाइएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को बारिश के कारण खेल पूरा नहीं हो सका.

IND vs SA 1st Test Match 2019: बारिश के कारण पहले दिन का खेल नहीं हो सका पूरा, टीम इंडिया 202/0
विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस (Photo Credits: Getty Images)

India vs South Africa 1st Test Match 2019: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) के डॉ. वाइएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr. Y. S. Rajasekhara Reddy ACA–VDCA Cricket Stadium) में में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को बारिश के कारण खेल पूरा नहीं हो सका.

बारिश के कारण दिन के आखिरी सत्र का खेल नहीं हो सका और समय से काफी पहले दिन के खेल समाप्ति की घोषणा कर दी गई. पहले दिन सिर्फ दो सत्र का ही खेल हो सका जिसमें भारत ने 59.1 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 202 रन बना लिए हैं.

रोहित शर्मा 115 और मयंक अग्रवाल 84 रन बनाकर नाबाद हैं. रोहित ने अभी तक 174 गेंदों का सामना किया है और 12 चौके तथा पांच छक्के लगाए हैं. मयंक ने 183 गेंदें खेलीं हैं. उनकी पारी में 11 चौके और दो छक्के शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2019 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).