IND vs SA 1st Test Match 2019: मयंक अग्रवाल ने जड़ा अपने टेस्ट करियर का पहला शतक

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पहले टेस्ट मुकाबले में 'हिटमैन' रोहित शर्मा के बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने भी उम्दा बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का पहला शतक पूरा कर लिया है.

मयंक अग्रवाल (Photo Credits: Getty Images)

India vs South Africa 1st Test Match 2019: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पहले टेस्ट मुकाबले में 'हिटमैन' रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने भी उम्दा बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का पहला शतक पूरा कर लिया है. मयंक अग्रवाल ने अपनी इस पारी के दौरान 204 गेदों का सामना करते हुए 13 चौके और दो शानदार छक्के भी लगाए. फिलहाल मयंक अग्रवाल 100 रन बनाकर मैदान पर डटे हुए हैं.

बात करें मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) के इस पारी को छोड़कर टेस्ट प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने टीम इंडिया का लिए चार टेस्ट मैच खेलते हुए सात पारियों में 48.00 की स्ट्राइक रेट से 275 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने तीन शानदार अर्द्धशतक भी जड़ें हैं. मयंक अग्रवाल के अगर आज की पारी को छोड़ दें तो उनका टेस्ट मैच में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर 77 रन था. यह भी पढ़ें- IND vs SA 1st Test Match 2019: रोहित शर्मा ने जड़ा अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का चौथा शतक, देखें स्कोर

बता दें कि मयंक अग्रवाल से पहले सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कल अपने क्रिकेट करियर कर चौथा शतक पूरा किया था. फिलहाल रोहित शर्मा 208 गेदों का सामना करने के बाद 16 चौके और पांच छक्के की मदद से 136 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम इंडिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 68.2 ओवर के बाद 239 रन है.

Share Now

संबंधित खबरें

VIDEO: इंदौर में खौफनाक हादसा, बालकनी में कपड़े सुखाते समय असंतुलित होकर पहली मंजिल से गिरी महिला; CCTV में कैद हुई घटना

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Live Score Update: दिल्ली में साउथ अफ्रीका बनाम यूएई के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Prediction: अहम मुकाबले में यूएई को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा साउथ अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\