IND vs SA 1st Test Match 2019: रोहित शर्मा ने टेस्ट मैच में बतौर ओपनिंग करते हुए जड़ा पहला अर्द्धशतक

भारतीय टीम के सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा ने आज टेस्ट मैच में बतौर पारी की शुरुआत करते हुए अपने टेस्ट करियर का 11वां अर्द्धशतक लगाया. फिलहाल वह 108 गेदों का सामना करने के बाद छह चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 59 रन बनाकर खेल रहे हैं. बता दें कि रोहित शर्मा का टेस्ट मैच में बतौर ओपनिंग करते हुए यह पहला अर्द्धशतक है.

रोहित शर्मा (Photo Credits: BCCI Twitter)

India vs South Africa 1st Test Match 2019: भारतीय टीम के सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आज टेस्ट मैच में बतौर पारी की शुरुआत करते हुए अपने टेस्ट करियर का 11वां अर्द्धशतक लगाया. फिलहाल वह 108 गेदों का सामना करने के बाद छह चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 59 रन बनाकर खेल रहे हैं. बता दें कि रोहित शर्मा का टेस्ट मैच में बतौर ओपनिंग करते हुए यह पहला अर्द्धशतक है.

बता दें कि इससे पहले रोहित शर्मा भारतीय टीम के लिए टेस्ट मैच में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते थे. इस दौरान उन्होंने देश के लिए 27 टेस्ट मैच खेलते हुए 47 पारियों में 1585 रन बनाए. रोहित शर्मा ने इस अर्द्धशतक से पहले टेस्ट मैच में 10 अर्द्धशतक लगाए थे और तीन शतक लगाए हैं. रोहित का टेस्ट मैच में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 177 रन है.

वहीं बात करें उनके वनडे प्रदर्शन के बारे में तो रोहित शर्मा ने 48.5 एवरेज से 218 मैच के 211 पारियों में 8686 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 27 शतक और 42 अर्द्धशतक लगाए. वनडे में रोहित शर्मा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 264 रन है. यह भी पढ़ें- युवराज सिंह ने कहा- विराट कोहली का बोझ कम करने के लिये रोहित शर्मा को कप्तान बनाया जा सकता है

रोहित शर्मा ने T20 फॉर्मेट में 98 मैच खेलते हुए 90 पारियों में 2443 रन बनाए है. इस दौरान चार शतक और 17 अर्द्धशतक लगाए हैं. T20 फॉर्मेट में इनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 118 रन है.

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\