India vs South Africa, 1st ODI Match Live Streaming: इस दिन खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 94 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 51 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को 40 मैच में जीत मिली है. वहीं 3 मैच रद्द हुए हैं. आंकड़े में साउथ अफ्रीका काफी आगे है.
India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team 1st ODI Match Live Streaming: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार यानी 30 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रांची (Ranchi) के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स (JSCA International Stadium Complex) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. इससे पहले दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज अब खत्म हो गई है. इसमें टीम इंडिया को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल (KL Rahul) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs Ireland, 1st T20I Match Scorecard: पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने बांग्लादेश को 39 रनों से रौंदा, मैथ्यू हम्फ्रीज़ और बैरी मैक्कार्थी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें BAN बनाम IRE मैच का स्कोरकार्ड
इस सीरीज में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) खेलते हुए नजर आएंगे. वनडे सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर से होने वाली है और सीरीज का पहला मैच रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज के दौरान एक बार फिर फैंस को रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद होगी.
वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा मैच 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा. इसके बाद तीसरा और वनडे सीरीज का आखिरी मैच छह दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेल जाएगा. ये सभी मुकाबले दोपहर में डेढ़ बजे से शुरू होंगे. इससे आधे घंटे पहले यानी एक बजे टॉस होगा. रात करीब 10 बजे के करीब मैच खत्म भी हो जाएगा.
केएल राहुल की अगुवाई में उतरेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया अब केएल राहुल की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज में खेलने के लिए तैयार है. सीरीज में कुल मिलाकर तीन मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मैच 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा. मुकाबला अब ज्यादा दूर नहीं है, इसलिए टीम के खिलाड़ी वहां पहुंचना शुरू हो गए हैं. विराट कोहली और रोहित शर्मा इस सीरीज के खास आकर्षण होंगे. जो इस वक्त रायपुर पहुंचकर अपनी तैयारी शुरू कर चुके हैं. कोहली और रोहित अब केवल वनडे क्रिकेट ही खेल रहे हैं, इसलिए इसी सीरीज को लेकर खासी उत्सुकता बनी हुई है.
टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे हेड टू हेड (IND vs SA ODI Head To Head)
वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 94 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 51 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को 40 मैच में जीत मिली है. वहीं 3 मैच रद्द हुए हैं. आंकड़े में साउथ अफ्रीका काफी आगे है.
IND vs SA 1st ODI Live Streaming And Telecast Details (टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका का पहला वनडे मुकाबला)
कहां और कहां खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका का पहला वनडे मुकाबला?
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार यानी 30 नवंबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस आधे घंटे यानी 1 बजे होगा.
कैसे देख सकते हैं टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका का पहला वनडे मुकाबला?
टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मुकाबला फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकती है.
फ्री में यूं देखें टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका का पहला वनडे मुकाबला?
टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका का पहला वनडे मुकाबला फ्री में डीडी फ्री डिश पर फैंस देख सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (India vs South Africa 1st ODI Probable Playing XI)
टीम इंडिया: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह , हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा.
दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, नंद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी ज़ोर्ज़ी, केशव महाराज, मार्को जानसेन, एडेन मार्करम, लुंगी एनगिडी और रियान रिकेल्टन.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.