IND vs PAK U19 World Cup 2020: सुशांत मिश्रा की खतरनाक गेंद पर घायल हुए पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज हैदर अली, बीच मैदान में लगे कराहने

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच सेनवेस पार्क में खेले जा रहे सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 45 रन बनाए हैं. टीम के लिए फिलहाल सलामी बल्लेबाज हैदर अली 39 गेंद में पांच चौके की मदद से 27 रन बनाकर खेल रहे हैं.

सुशांत मिश्रा (Photo Credits: Instagram)

India vs Pakistan U19 World Cup 2020: भारत बनाम पाकिस्तान के बीच सेनवेस पार्क (Senwes Park) में खेले जा रहे सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 45 रन बनाए हैं. टीम के लिए फिलहाल सलामी बल्लेबाज हैदर अली (Haider Ali) 39 गेंद में पांच चौके की मदद से 27 रन बनाकर खेल रहे हैं, वहीं मैदान में उनका साथ मध्यक्रम के बल्लेबाज और कप्तान रोहेल नजीर 11 गेंद में एक चौका की मदद से सात रन बनाकर दे रहे हैं.

बता दें कि भारतीय टीम के लिए चौथा ओवर तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा (Sushant Mishra) ने डाला. सुशांत मिश्रा के इस ओवर की चौथी गेंद पर पाकिस्तानी ओपनर बल्लेबाज हैदर अली कंधे पर तेज गेंद लगने की वजह से दर्द से कराहने लगे. हालांकि हैदर की चोट ज्यादा गंभीर नहीं रही और वह पाकिस्तान के लिए 27 रन बनाकर मैदान में टिके हुए हैं.

यह भी पढ़ें- Ind vs Pak 2019: भारत से मिली हार के बाद सदमे में पाकिस्तान, बोर्ड ने दिया नया फरमान

टीम के लिए आउट होने वाले बल्लेबाज मुहम्मद हुराइरा और फहद मुनीर हैं.  मुहम्मद हुराइरा ने पारी की शुरुआत करते हुए छह गेंद में एक चौका की मदद से चार बनाए, वहीं फहद मुनीर 16 गेंद खेलने के बावजूद खाता तक नहीं खोल पाए.

बता दें कि प्रियम गर्ग की कप्तानी वाली भारतीय टीम क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची है, वहीं विपक्षी टीम पाकिस्तान अफगानिस्तान को क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में हराकर यहां तक पहुंची है. भारतीय टीम ने जहां अबतक चार बार इस खिताब को अपने नाम किया है, वहीं पाकिस्तान की टीम ने दो बार इस खिताब पर कब्जा जमाया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट